विराट कोहली के करियर का एक अधूरा अध्याय है लॉर्ड्स, इस मैदान पर आज तक नहीं किया ये कारनामा

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर विराट कोहली का अध्याय अधूरा है. ये इकलौता ऐसा मैदान है, जहां किंग कोहली ने बड़ा कारनामा नहीं किया है. क्या तीसरे मैच में किंग कोहली लॉर्ड्स में ये मुकाम हासिल करेंगे, जो अब तक नहीं कर पाए हैं.

Cricket News - 2026-07-18T162622.608
1 / 6

विराट कोहली मौजूदा समय में वनडे क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपनी बैटिंग का जलवा पूरी दुनिया में दिखाया है. शायद ही कोई ऐसा ग्राउंड हो,जहां पर किंग कोहली का बल्ला नहीं चला हो. लेकिन हम आपको बता दें कि किंग कोहली का एक अधूरा अध्याय लॉर्ड्स के मैदान पर आजतक बरकरार है. इस मैदान पर उन्होंने एक कारनामा अभी तक नहीं किया है. Photo Source: X

विज्ञापन

19 जुलाई को होगा मुकाबला

19 जुलाई को होगा मुकाबला2 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इस मैदान पर विराट कोहली ने अब तक एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है. टेस्ट, वनडे और टी-20 में उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक इस मैदान पर नहीं निकले हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

लॉर्ड्स में खराब रिकॉर्ड

लॉर्ड्स में खराब रिकॉर्ड3 / 6

उन्होंने तीनों ही प्रारूप में अब तक 9 पारियों में बल्लेबाजी की है. लेकिन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस ऐतिहासिक मैदान पर उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं जमाया है. इस मैदान पर उन्होंने 22.66 की औसत के साथ रन बनाए हैं. Photo Source: X

3 वनडे मैच में 77 रन

3 वनडे मैच में 77 रन4 / 6

विराट ने इस मैदान पर 3 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने 25.66 की औसत के साथ 77 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 45 रनों का है. इसके अलावा 3 टेस्ट मैचों में उन्होंने केवल 122 रन बनाए हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

आगामी मैच में उम्मीद

आगामी मैच में उम्मीद5 / 6

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड विराट के लिए ऐसा मैदान बन चुका है, जहां किंग कोहली ने 3 पारियां खेली हों और एक भी अर्धशतक नहीं जमा पाए हों. उम्मीद है कि किंग कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूटेंगे. Photo Source: X

पिछले मैच में ठोका था 65 रन

पिछले मैच में ठोका था 65 रन6 / 6

दूसरे मैच में वह शानदार लय में नजर आए थे. उन्होंने 65 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि भारतीय टीम को मुकाबला गंवाना पड़ा था. अब भारतीय टीम को कोहली से तीसरे मुकाबले में उम्मीदें रहने वाली हैं. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन