Team India Found One More Alrounder: भारतीय टीम में ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी है। टीम इंडिया के पास गिने-चुने ही ऑलराउंडर हैं, जो भरोसे के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभा सके। हार्दिक पांड्या जब भारत टीम में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर बनकर आए, तो फैंस ने उन्हें खूब सहारा, क्योंकि भारत के पास ऐसे ऑलराउंडर एक भी नहीं था। इसके बाद शिवम दुबे भी एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में उबरे। शिवम के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें विश्व कप टीम में भी शामिल कर लिया गया है। अब भारत को एक और ऑलराउंडर मिल गया है। यह खिलाड़ी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी खूब धूम मचाता है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कमिंस आए और पूछा…भुवनेश्वर कुमार ने बताया आखिरी ओवर का हाल
आखिरी के ओवरों में बरसे खिलाड़ी
आईपीएल 2024 का 50वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में एक ऐसा खिलाड़ी उबरा है, जिसे भारत का अगला हार्दिक पांड्या कहा जाने लगा है। अगर इस खिलाड़ी का प्रदर्शन ऐसा ही रहा, तो टीम इंडिया में उनकी जल्द ही डेब्यू भी हो सकती है। बता दें कि यह खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले नीतीश रेड्डी है। खिलाड़ी ने राजस्थान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया है। इस मुकाबले में उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की है। खिलाड़ी ने आखिरी ओवरों में खूब रन बनाए हैं। रेड्डी ने इस मैच में सिर्फ 42 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs RR: राजस्थान को हराकर हैदराबाद ने मचाई खलबली, CSK को किया टॉप 4 से बाहर
इस सीजन लगा चुके हैं 2 अर्धशतक
नीतीश रेड्डी ने 76 रनों की इस पारी के दौरान 3 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए हैं। नीतीश का यह रूप देखकर फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर नीतीश को भारत का अगला हार्दिक पांड्या भी बताया जाने लगा है। नीतीश ने इस सीजन अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं, जिनमें गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके हैं। इसके अलावा बल्लेबाजी में उन्होंने 2 अर्धशतक की मदद से 219 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका अधिकतम स्कोर 76 रनों का रहा है। यही कारण है कि खिलाड़ी को अगला हार्दिक पांड्या बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: पॉवेल नॉट आउट होते तो भी जीत जाती SRH, आकाश चोपड़ा ने विवादित नियम पर उठाए सवाल
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
13 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
34 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
48 mins agoसैफ चैंपियनशिप में होगी भारत-पाक की भिड़ंत, जानें कहां देख पाएंगे फ्री लाइव
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs agoब्राजील में फुटबॉल मैदान बना जंग का अखाड़ा, बांटे गए 51 रेड कार्ड
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines