SRH vs MI Head to Head: IPL 2024 के 8वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से होगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अपने पहले-पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस मुकाबले में पैट कमिंस और हार्दिक पांड्या की कोशिश पहली जीत दर्ज करने पर होगी। दोनों टीमों के बीच अगर हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो हैदराबाद के लिए मुंबई को हराना आसान नहीं होगा।
मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो MI का पलड़ा भारी है। इंडियन प्रीमियर लीग में दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस को 12 मुकाबलों में जीत मिली है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में से मुंबई इंडियंस ने 4 में फतेह हासिल की है। ऐसे में घरेलू मैदान पर हैदराबाद अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगी।
राजीव गांधी स्टेडियम में दोनों टीमों का प्रदर्शन
SRH ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 51 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 30 में जीत मिली है और 20 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच टाई भी रहा है। हैदराबाद ने इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 और बाद में बल्लेबाजी करते हुए 17 मैच जीते हैं। वहीं मुंबई इंडियंस ने राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान MI ने 8 में जीत दर्ज की है और 4 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। MI ने हैदराबाद के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैच अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें: CSK vs GT: मैच से पहले सीएसके के खिलाड़ी ने दिया बड़ा झटका! इस चीज को करने से किया मना
ये भी पढ़ें: IPL 2024: क्या रोहित शर्मा को दोबारा मिलेगी मुंबई इंडियंस की कप्तानी? पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
32 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines