SRH vs DC Highlights: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ी दिल्ली, हैदराबाद ने 47 रनों से जीता मुकाबला

SRH vs DC Highlights: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से मात दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 243 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 195 रन ही बना सकी.

IPL 2026, SRH vs DC

IPL 2026, SRH vs DC

IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals Highlights: आईपीएल 2026 का 31वां मुकाबला 21 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले सनराइजर्स ने दिल्ली को 47 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 243 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना पाई. दिल्ली के लिए नीतिश राणा ने 30 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली, जबकि समीर रिजवी ने 41 रन और केएल राहुल ने 37 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. वहीं, हैदराबाद की ओर से ईशान मलिंग ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, हर्ष दुबे ने 3 विकेट झटके, जबकि दिलशान मधुशंका और शाकिब हुसैन ने 1-1 विकेट लिया.

विज्ञापन

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन ठोक दिए. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों में नाबाद 135 रन की धमाकेदार पारी खेली. उनकी इस इनिंग में 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा, ट्रैविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन बनाए. वहीं, दिल्ली की ओर से कप्तान अक्षर पटेल ने एक विकेट हासिल किया. यह हैदराबाद की 7 में चौथी जीत है और इसी के साथ टीम 8 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, दिल्ली के लिए यह 6 मैचों में तीसरा हार रही.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने 47 रनों से जीता मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 243 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 9 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी. दिल्ली की ओर से नीतिश राणा ने 30 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली, जबकि समीर रिजवी ने 41 रन और केएल राहुल ने 37 रन बनाए, लेकिन टीम को लक्ष्य के पास नहीं पहुंचा सके. वहीं, हैदराबाद के लिए ईशान मलिंग ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए. उनके अलावा, हर्ष दुबे ने 3 विकेट, जबकि दिलशान मधुशंका और शाकिब हुसैन ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

मैच के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को कप्तान अक्षर पटेल के रूप में छठा झटका लगा. अक्षर सिर्फ 2 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हो गए. दिल्ली को जीत के लिए 5 गेंदों पर 51 रनों की जरूरत है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली की आधी टीम लौटी पवेलियन

16वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिल्ली को ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में 5वां झटका लगा. स्टब्स 16 गेंदों पर 27 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए. 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 5 विकेट पर 167 रन है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: डेविड मिलर शून्य पर आउट

11वें ओवर में ईशान मलिंगा ने दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका दिया. ओवर की पहली गेंद पर नीतिश राणा को आउट करने के बाद मलिंग ने अगली गेंद पर डेविड मिलर को भी पवेलियन भेज दिया. मिलर अपना खाता भी नहीं खोल सके. 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 4 विकेट पर 109 रन है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा तीसरा झटका

11वें ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली को नीतिश राणा के रूप में तीसरा झटका लगा. राणा 30 गेंदों पर 57 रन बनाकर ईशान मलिंगा की गेंद पर आउट हो गए.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा दूसरा झटका

10वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल के रूप में दूसरा झटका लगा. राहुल 23 गेंदों पर 37 रन बनाकर शाकिब हुसैन की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 107 रन है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: नीतिश राणा ने जड़ अर्धशतक

नीतिश राणा ने SRH के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. राणा ने 27 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली ने पावरप्ले में बनाए 59 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने SRH के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 59 रन बना लिए हैं. फिलहाल केएल राहुल 22 रन और नीतिश राणा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स को पथुम निसांका के रूप में पहला झटका लगा. निसांका 6 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाकर दिलशान मधुशांका की गेंद पर कैच आउट हो गए. दिल्ली ने 21 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स

243 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका पारी की शुरुआत करने आए हैं. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से दिलशान मदुशंका पहला ओवर फेंकने आए हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने दिल्ली को दिया 243 रनों का बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 243 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया है. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रनों की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के जड़े. उनके अलावा, ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन ने 37-37 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 25 रन जोड़े.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: हैदराबाद का स्कोर 200 के पार

सनराइजर्स हैदराबाद ने 18वें में 200 का आंकड़ा पार कर लिया. 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 216 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 63 गेंदों पर 128 रन और हेनरिक क्लासेन 6 गेंदों पर 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने 16 ओवर में 89 रन

SRH ने 16 ओवर में दो विकेट पर 89 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 56 गेंदों पर 119 रन और हेनरिक क्लासेन एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: ईशान किशन लौटे पवेलियन

15वें ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद को कप्तान ईशान किशन के रूप में दूसरा झटका लगा. ईशान 13 गेंदों पर 25 रन बनाकर रन आउट हो गए. ईशान को नीतिश राणा ने नॉन स्ट्राइक पर रन आउट किया.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी शतक

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ तूफानी शतक जड़ दिया है. अभिषेक ने 47 गेंदों में 8 चौके और 9 छक्कों के साथ अपना शतक पूरा किया.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: नीतिश राणा ने छोड़ा अभिषेक शर्मा का कैच

14वें ओवर में नीतिश राणा ने अभिषेक शर्मा का अहम कैच छोड़ दिया. अभिषेक तब 86 रन बनाकर खेल रहे थे. 14 ओवर के बाद अभिषेक का स्कोर एक विकेट पर 160 रन है. फिलहाल अभिषेक 45 गेंदों पर 92 रन और ईशान किशन 13 गेंदों पर 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने 12 ओवर में बनाए 138 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 138 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 75 रन और ईशान किशन 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: हैदराबाद के 100 रन पूरे

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9.2 ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 59 और ईशान किशन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन

9वें ओवर की 5वीं गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा. हेड 26 गेंदों पर 37 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए. 8.5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर एक विकेट पर 97 रन है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ा दिया है. अभिषेक ने 25 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बनाए 67 रन

दिल्ली के खिलाफ हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 67 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 42 रन और ट्रेविस हेड 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अच्छी शुरुआत की है और शुरुआती 3 ओवर में बिना किसी नुकसान 26 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 12 रन और ट्रेविस हेड 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की ओर से तेज गेंदबाज मुकेश कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

दिल्ली कैपिटल्स: करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, आकिब नबी.

सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 में बदलाव किया है. दिल्ली ने आकिब नबी की जगह नितीश राणा को टीम में शामिल किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 में नितीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे की वापसी हुई है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

SRH vs DC मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 7 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद यानी 7.30 बजे शुरू होगा.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: अक्षर पटेल आज खेलेंगे या नहीं?

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल पिछले मुकाबले में क्रैम्प्स से जूझते हुए नजर आए थे, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था. हालांकि, अब वह पूरी तरह फिट हैं और खेलने के लिए उपलब्ध है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: कैसा है हैदराबाद का मौसम?

हैदराबाद में मौसम काफी गर्म है और आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना लगभग नहीं के बराबर है, इसलिए पूरे 40 ओवर का मुकाबला आसानी से देखने को मिलेगा. हालांकि, जैसे-जैसे शाम ढलेगी, दूसरी पारी में ओस का असर भी पड़ सकता है, जो खेल को थोड़ा प्रभावित कर सकता है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: पैट कमिंस की होगी वापसी?

SRH के नियमित कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन वह इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वहीं, जेराल्ड कोएट्ज़ी को डेविड पेन की जगह टीम में शामिल किया गया है.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

केएल राहुल, पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन.
इम्पैक्ट प्लेयर – समीर रिजवी.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन/हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, साकिब हुसैन, एहसान मलिंगा.
इम्पैक्ट प्लेयर – सलिल अरोड़ा.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन अब तक खेले 5 मैचों में 3 में जीत हासिल की है और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में फिलहाल 5वें नंबर पर है. लगातार दो मैच हारने के बाद दिल्ली की टीम ने अपने पिछले मुकाबले में RCB को 6 विकेट से हराया था. अब टीम SRH को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी हैदराबाद

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अब तक खेले 6 मैचों में 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है. टीम ने लगातार पिछले दो मैच जीते हैं और अब उसकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, पिछले 5 मुकाबलों में दोनों टीमों ने दो-दो मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम

पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आकिब नबी डार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, दुशमंता चमीरा, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, करुण नायर, पृथ्वी शॉ, आशुतोष शर्मा, त्रिपुराना विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, विप्रज निगम, माधव तिवारी.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्जी, क्रेंस फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.

SRH vs DC IPL 2026 Live Score: आज हैदराबाद से भिड़ेगी दिल्ली की टीम

आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में आज (21 अप्रैल) सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से होगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें अपना-अपना पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है और अब जीत लय बरकरार रखना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ