South Africa vs India 1st T20: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने से पहले टीम इंडिया फिलहाल साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। आज सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम साउथ अफ्रीका पहुंच चुकी है। जिसकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 टीम इंडिया एक बार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस सीरीज को लेकर पहले ही 15 सदस्यीय टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो चुका था, लेकिन अब पहले टी20 मैच में इन 11 खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।
ऐसी हो सकती है सलामी जोड़ी
टीम इंडिया के लिए बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर से पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन उनका साथ देते हुए दिखाई दे सकते हैं। इससे पहले भी इन दोनों खिलाड़ियों को टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा चुका है।