'मैंने भूलने की बहुत कोशिश की लेकिन...', T20 वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार पर भावुक हुए स्टब्स

T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मुकाबले में हार के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी काफी ज्यादा निराश नजर आ रहे थे। इसी बीच ट्रिस्टन स्टब्स ने फाइनल मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

ind vs (82)

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद भारत ने 2007 के बाद टी20 वर्ल्ड कप जीता था। वहीं, फाइनल मैच में मिली हार से साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी अभी भी उबर नहीं पाए हैं। हाल में ही साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो इस मैच को भूलने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

‘हम नहीं करना चाहते हैं याद’

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का रिजल्ट ऐसा आया था, जिसे हम देखना नहीं चाहते थे। मैंने उस मैच को भूलाने की कोशिश की है, लेकिन यह आसान नहीं है। हाल में ही एक शख्स ने मुझसे फाइनल मैच को लेकर बात की और मैंने उसे कहा कि अगर आप को बुरा लग रहा है तो आप को बताने की जरूरत नहीं है। हम भी उस मैच को याद नहीं रखना चाहते हैं। ‘

विज्ञापन

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में किया था अच्छा प्रदर्शन

साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 मैचों में 165 रन बनाए थे। फाइनल मैच में भी उन्होंने साउथ अफ्रीका को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था। लेकिन उनके आउट होने के बाद साउथ अफ्रीका की पारी बिखर गई थी। उन्होंने 21 गेंदों पर 31 रन बनाए थे।

विज्ञापन

एडेन मार्करम ने फाइनल मैच को लेकर कही ये थी ये बात

हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मिली हार को लेकर एडेन मार्करम ने कहा था, ‘ मुझे इसे समय देने की जरूरत है। उस समय इस हार को भूल पाना हमारे लिए मुश्किल था। अब हमने खुद को संभाल लिया है। मैं लकी हूं कि मुझे कुछ समय क्रिकेट से दूर रहने का समय मिल गया। इससे मुझे काफी ज्यादा मदद मिली है। हर इंसान का खुद को संभालने का एक तरीका होता है। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप उसे सोच कर परेशान न हो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ