1 या 2 नहीं, 4 खिलाड़ी हुए बाहर, वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका की बढ़ी मुश्किलें, बदल गया स्क्वॉड

South Africa Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. मफाका से पहले भी तीन खिलाड़ी इस सीरीज से बाहर हो चुके थे.

South Africa Cricket Team

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से बाहर हुए साउथ अफ्रीका के 4 तेज गेंदबाज (PIC Credit -X)

South Africa vs Australia ODI Series: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को 24 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. लेकिन सीरीज के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका टीम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अफ्रीकी टीम के तीन तेज गेंदबाज पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके थे और अब टीम को एक और बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

टीम के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका भी चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बुधवार को मफाका के बाहर होने की जानकारी दी है. साथ ही बोर्ड ने मफाका के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

क्वेना मफाका भी ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से हुए बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले साउथ अफ्रीका को चौथा बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने बुधवार को बताया कि मापाका दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं.
उन्हें सीरीज के लिए तैयारी के दौरान ट्रेनिंग करते समय चोट लगी और अब चोट की गंभीरता का पता लगाने के लिए उनकी जांच की जाएगी. उनकी जगह बोलैंड के तेज गेंदबाज लिजा द विलियम्स को टीम में शामिल किया गया है, जो आज ही टीम से जुड़ जाएंगे.

साउथ अफ्रीका के 4 तेज गेंदबाज सीरीज से बाहर

साउथ अफ्रीका के अब तक 4 तेज गेंदबाज चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं. क्वेन मफाका से पहले तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और ओटनील बार्टमैन भी चोटिल होने की वजह से सीरीज से बाहर हो चुके हैं. रबाडा हैमस्ट्रिंग की इंजरी की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हैं और उनकी जगह गेराल्ड कोएत्जी को टीम में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

वहीं, एनगिडी पिछले हफ्ते टाइटंस और डॉल्फिन्स के बीच खेले गए फर्स्ट क्लास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनकी जगह नकोबानी मोकोएना को मौका दिया गया है. बार्टमैन टाइटंस के खिलाफ डॉल्फिन के लिए उसी मैच में खेलते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के बाद वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे. उनकी जगह डुआन यानसेन को लिया गया था. अब साउथ अफ्रीका की टीम इन 4 प्रमुख तेज गेंदबाजों के बिना ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में उतरेगी.

ये भी पढ़ें- 21 साल के कुमार कुशाग्र ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, ठोका टीम इंडिया के लिए दावा

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की अपडेटेड टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्करम, क्विंटन डिकॉक, टोनी डी जोरजी, डेविड मिलर, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसन, गेराल्ड कोएत्जी, ब्योर्न फोर्टुइन, लिजाद विलियम्स, नकोबानी मोकोएना, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसन और केशव महाराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ