ipl auction japan
विज्ञापन

IPL 2027 ऑक्शन में नजर आ सकते हैं जापान के ये 3 खिलाड़ी, भारत के खिलाफ T20I मैच में किया था प्रभावित

IPL 2027 Auction: भारत ने हाल ही में जापान को 2 रन से हराया. इस मैच में जापान ने भारत को कड़ी टक्कर दी. जापान के कुछ खिलाड़ियों ने काफी प्रभावित किया और अब IPL 2027 ऑक्शन में उन्हें जगह मिल सकती है.

IPL 2027 Auction: भारत और जापान के बीच हाल ही में T20I मैच खेला गया. 5-5 ओवरों का यह मुकाबला काफी रोमांचक साबित हुआ और भारत को सिर्फ 2 रन से जीत मिली. जापान के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी. IPL 2027 का ऑक्शन दिसंबर में होना है और असोसिएट टीम के कई खिलाड़ी अपना नाम दर्ज कराते हैं. पहले भी रयान टेन डोशेट (नीदरलैंड), संदीप लामिछाने (नेपाल) और अली खान (USA) जैसे ICC एसोसिएट नेशन के खिलाड़ी IPL का हिस्सा रहे हैं. ऐसे में भारत के खिलाफ प्रभावित करने वाले जापान के कुछ खिलाड़ियों को भी IPL खेलने का मौका मिल सकता है.

IPL ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी

IPL 2027 ऑक्शन में असोसिएट नेशन के खिलाड़ी भी अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं. जापान के चार्ली हिंजे शानदार लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 39 T20 मैचों में 49 विकेट झटके हैं. 17 साल के इस युवा गेंदबाज को PBKS, RR और SRH जैसी टीमें खरीद सकती हैं. जापान के 30 वर्षीय खिलाड़ी केंडल फ्लेमिंग को भी मौका मिल सकता है. वह 57 T20 मैचों में 1891 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

फ्लेमिंग जापान के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. इब्राहिम टाकाहाशी ने भारत के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था. वह बढ़िया स्पिन ऑलराउंडर हैं. उन्हें भी टीमों द्वारा IPL 2027 ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जा सकता है. IPL का अनुभव लेने से जापान के खिलाड़ियों की स्किल्स और तकनीक में जरूर काफी सुधार आएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ