21 साल के कुमार कुशाग्र ने किया कमाल, ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ जड़ा शानदार शतक, ठोका टीम इंडिया के लिए दावा

Kumar Kushagra Scored Century: ऑस्ट्रेलिया A और भारत A के बीच मल्टी डे टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में 21 साल के कुमार कुशाग्र ने जोरदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया.

kumar kushagra

कुमार कुशाग्र ने इंडिया A के लिए जड़ा बेहतरीन शतक (Image: Jiohotstar Screengrab)

Kumar Kushagra Scored Century: ऑस्ट्रेलिया की A टीम इस समय भारत दौरे पर है. वह इंडिया A के खिलाफ पुडुचेरी में मल्टी डे टेस्ट मैच खेल रही है. देवदत्त पडिक्कल की कप्तानी वाली इंडिया A ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की और 21 साल के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने खास तौर पर सभी को प्रभावित किया. उन्होंने इंडिया A के लिए अपना पहला शतक जड़ा. इसी के साथ उन्होंने भारतीय सीनियर टीम में एंट्री की दावेदारी भी पेश कर दी है.

विज्ञापन

कुमार कुशाग्र ने जड़ा शानदार शतक

ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ भारत ने अनऑफिशियल टेस्ट में पहले बैटिंग की. सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 57 रनों की शानदार पारी खेली. अमन मोखाडे, कप्तान देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद और यश राठौड़ पूरी तरह फेल रहे. नंबर 6 पर बल्लेबाजी करने उतरे कुमार कुशाग्र ने प्रभावित किया. उन्होंने तनुष कोटियान और फिर लोअर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ मिलकर बढ़िया साझेदारी की.

विज्ञापन

21 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 240 गेंदों का सामना करते हुए 113 रन बनाए. अपनी इस पारी में कुशाग्र ने 12 चौके जड़े. कुशाग्र ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडिया A में जगह बनाई थी और अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी क्वालिटी टीम के खिलाफ शतक जड़कर खुद को साबित कर दिया है. बता दें कि इंडिया A ने पहली पारी में 334 रन बनाए. कुशाग्र और सुदर्शन के अलावा तनुष कोटियान ने भी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 138 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए.

ये भी पढ़ें:- डेढ़ साल बाद RCB के स्टार खिलाड़ी यश दयाल की वापसी, रणजी ट्रॉफी के लिए यूपी की टीम में मिल सकती है जगह

विज्ञापन

टीम इंडिया में जगह बनाने का ठोका दावा

भारतीय टेस्ट टीम अभी ट्रांजिशन फेज से गुजर रही है. भारत के पास अभी नंबर 6 पर बल्लेबाजी के लिए ध्रुव जुरेल के रूप में शानदार विकल्प है. इसके अलावा सरफराज खान भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं. कुमार कुशाग्र सिर्फ 21 साल के हैं और वह विकेटकीपिंग का विकल्प भी प्रदान करते हैं.

कुशाग्र का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने 36 FC मैचों में हिस्सा लेते हुए 2337 रन बनाए हैं. उन्होंने 41.73 औसत से बल्लेबाजी की है. वह अपने फर्स्ट क्लास करियर में अब तक 6 अर्धशतक और 6 शतक लगा चुके हैं. हाल ही में दलीप ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए शतक लगाया था और अब इंडिया A के लिए भी उन्होंने शतक जड़ा है. इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने चयनकर्ताओं को अपने बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है. वह ध्रुव जुरेल के बैकअप के रूप में टीम में शामिल हो सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ