SA vs NZ: साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा कोलकाता के मौसम का हाल

T20 World Cup 2026 Semifinal Weather: साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 4 मार्च को सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. करो या मरो मुकाबले पर दोनों टीमों की निगाहें हैं. ये मैच कोलकाता में खेला जाएगा. आइए जानते हैं कोलकाता में मौसम का हाल कैसा रहेगा?

Cricket News - 2026-03-04T131036.816

T20 World Cup 2026 Semifinal Weather: 4 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीक और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट से खत्म हो जाएगा. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. मौसम इस मैच में अहम रोल प्ले कर सकता है. आइए जानते हैं मौसम का हाल कैसा रहेगा.

विज्ञापन

कैसा रहेगा मौसम?

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला करो या मरो का है. कोलकाता के मौसम पर नजर डालें तो 4 मार्च को तापमान 32 डिग्री रहेगा. बारिश होने की संभावना 0 प्रतिशत है. नमी 26 फिसदी रहेगी. हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिनभर धूप खिली रहेगी. ऐसे में मौसम की ओर से मैच में दखलअंदाजी देखने को नहीं मिलेगी.

विज्ञापन

कहां होगा लाइव प्रसारण?

भारतीय समयानुसार मुकाबला 7 बजे शाम में शुरू होगा. जबकि टॉस 6:30 बजे होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर होगी, जबकि लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

हेड टू हेड में साउथ अफ्रीका आगे

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच 19 मैच खेले गए हैं. साउथ अफ्रीका ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 7 मैच जीते हैं. वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 5 बार भिड़ंत हुई है. साउथ अफ्रीका ने सभी 5 मैच अपने नाम किए हैं. दोनों टीमें शानदार फॉर्म में हैं.

विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका टीम: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कार्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्किया, लुंगी एनगिडी.

न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, टिम सैफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशेम, मिचेल सेंटनर (कप्तान), जैकब डफी, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ