IND vs SA: भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने किया टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

IND vs SA: 21 नवंबर को साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई स्टार खिलाड़ी बाहर भी हुए हैं. टेस्ट सीरीज के बाद भारत और बांग्लादेश वनडे और टी-20 सीरीज में आमने सामने होंगे.

cricket News - 2025-11-21T180259.412

IND vs SA: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. टेस्ट के बाद 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. वनडे और टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है.

विज्ञापन

टेम्बा बावुमा और एडेन मार्करम को मिली जिम्मेदारी

भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए कप्तानी टेम्बा बावुमा को दी गई है, जबकि 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्करम को मिली है. उभरते हुए सितारे डेवाल्ड ब्रेविस को वनडे और टी-20 टीम के लिए चुना गया है. इसके अलावा ऑटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, को भी वनडे और टी-20 सीरीज में मौका मिला है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की वनडे टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), ऑटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज्के, डेवाल्ड ब्रेविस, नान्द्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, रूबिन हर्मन, मार्को यानसन, केशव महाराज, ऐडन मार्करम, लुंगी एनगिडी, रियान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन.

साउथ अफ्रीका की टी-20 टीम

ऐडन मार्कराम (कप्तान), ऑटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक, टोनी डी जोरजी, डोनोवन फरेरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, क्वेना माफाका,डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्ट्जे, ट्रिस्टन स्टब्स.

विज्ञापन

30 नवंबर से सीरीज का आगाज

3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को खेला जाना है. वहीं, 6 दिसंबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा.

विज्ञापन

इसके अलावा 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मुकाबला 11 दिसंबर को खेला जाना है. इसके अलावा 14 दिसंबर को तीसरा मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, 17 दिसंबर को चौथा मैच, जबकि पांचवां मैच 19 दिसंबर को खेला जाना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ