Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अगले साल फरवरी-मार्च में हो होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के आयोजन पर अभी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बेशक इस मेगा इवेंट के आयोजन के लिए स्टेडियमों पर अरबों रुपये खर्च हो रहे हैं, लेकिन अब भी टीम इंडिया के इसके खेलने पर पेंच फंसा हुआ है। पाकिस्तान तमाम कोशिशें कर रहा है कि भारत पाकिस्तान में खेलने के लिए राजी हो जाए। हालांकि अब जो नई रिपोर्ट सामने आ रही है, उसमें पाकिस्तान सरेंडर करता नजर आ रहा है।
बताया जा रहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत की यात्रा करने से इनकार करने के लिए मानसिक रूप से तैयार है। हालांकि बोर्ड एक शर्त पर अब भी अड़ा है और चाहता है कि फाइनल मुकाबला किसी भी सूरत में पाकिस्तान की धरती पर ही खेला जाए।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या पांचवें दिन बारिश डालेगी खलल? जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल
हम मानसिक रूप से तैयार हैं- पीसीबी
इसको लेकर पीसीबी के एक सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी की पहली पसंद और प्राथमिकता पूरी चैंपियंस ट्रॉफी पाकिस्तान में आयोजित करनी है। पीसीबी भारत सरकार द्वारा अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने की परमिशन नहीं देने और भारत के मैच यूएई में आयोजित किए जाने के बारे में सुनने के लिए भी मानसिक रूप से तैयार है।’
भारत को फाइनल लाहौर में खेलना होगा- पीसीबी
उन्होंने आगे कहा, ‘पीसीबी ने फैसला किया है कि भले ही भारत पाकिस्तान में नहीं खेलता है, लेकिन वे चाहते हैं कि फाइनल किसी भी सूरत में लाहौर में ही हो। अगर भारत फाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लेता है तो भी पीसीबी चाहता है कि आईसीसी लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच आयोजित करे।’ यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी आईसीसी की मीटिंग में यह स्पष्ट कर देंगे कि भले ही भारत पूरे टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं आ सकता, लेकिन अगर वे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं तो उन्हें लाहौर में खेलना होगा।
बता दें कि मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की वजह से दोनों देशों के बीच कड़वाहट पैदा हो गई। इस हमले में 175 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी, जबकि 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। ऐसा होने के बाद भारत पाकिस्तान की टीमें अब सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स में ही खेलती नजर आती हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ‘वो ऐसे ही नंबर वन नहीं’, पाक क्रिकेटर का बयान बेंगलुरु में कर सकता है टॉनिक का काम
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
22 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
46 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines