सचिन तेंदुलकर या रोहित शर्मा नहीं..., गावस्कर के बाद कौन है भारत का बेस्ट ओपनर? गांगुली ने दिया जवाब

Virender Sehwag: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग को लेकर बड़ा बयान दिया है। सहवाग 2007 टी20 विश्व कप और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

ind vs - 2025-01-31T100420.785

Virender Sehwag: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की जमकर तारीफ की है। गांगुली ने सुनील गावस्कर के बाद सहवाग भारत के सबसे महान सलामी बल्लेबाज बताया है । 1999 से 2013 तक भारत के लिए खेलने वाले सहवाग की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में होती है। उन्होंने 104 टेस्ट और 251 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने 8586 और 8273 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 19 टी20 मैचों में 394 रन बनाए हैं। वो 2007 टी20 विश्व कप और 2011 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

विज्ञापन

सहवाग के लिए कही ये बात

वीरेंद्र सहवाग की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “सुनील गावस्कर के बाद सबसे महान सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं।” गांगुली ने यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता पर बनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज “द ग्रेटेस्ट राइवलरी – इंडिया वर्सेज पाकिस्तान” के ट्रेलर में दिया यह डॉक्यूमेंट्री 7 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।

विज्ञापन

1999 में किया था डेब्यू

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने 2001 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला। वह टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाने वाले एकमात्र भारतीय बल्लेबाज हैं। वहीं, सहवाग यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं, डॉन ब्रैडमैन , क्रिस गेल और ब्रायन लारा इस मुकाम तक पहुंचने वाले अन्य बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन

सहवाग ने वनडे प्रारूप में दोहरा शतक भी लगाया है। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन बनाए थे। सहवाग ने टेस्ट क्रिकेट में 23 शतक और 32 अर्धशतक लगाए। उन्हें 2010 में ICC टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना गया क्योंकि उन्होंने 10 टेस्ट मैचों में छह शतकों सहित 1,282 रन बनाए थे। वनडे क्रिकेट में सहवाग ने 15 शतक और 38 अर्धशतक लगाए ।दाएं हाथ के बल्लेबाज ने भारत के लिए सभी प्रारूपों में 16,000 से अधिक रन बनाए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ