'विराट कोहली के टेस्ट संन्यास की बात BCCI को मालूम थी', सौरव गांगुली ने दिया चौंकाने वाला बयान

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट प्रारूप छोड़ने का फैसला किया था। इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उनका ये फैसला हैरान कर देने वाला था। विराट के टेस्ट रिटायरमेंट पर सौरव गांगुली ने चौंकाने वाला बयान दिया है।

Cricket News - 2025-06-24T184912.004

Virat Kohli:  भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने पिछले महीने ही टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। विराट के इस फैसले से फैंस अचानक चौंक गए थे। विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए तैयारी भी कर रहे थे। ऐसा दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने कहा था। लेकिन अचानक टेस्ट फॉर्मेट छोड़ने का फैसला हर किसी के लिए चौंकाने वाला था। विराट के संन्यास के बाद सौरव गांगुली ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए विराट कोहली और सारौव गांगुली एक साथ काम कर चुके हैं। दरअसल जब भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली के पास थी, तब उस समय सौरव बीसीसीआई के अध्यक्ष भी थे। सौरव गांगुली ने कहा कि विराट कोहली ने बीसीसीआई को 4 दिन पहले ही बता दिया था कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले हैं। बीसीसीआई ने उन्हें अपने फैसले पर विचार करने के लिए भी कहा था। लेकिन कोहली ने अपना फैसला नहीं बदला और टेस्ट से संन्यास ले लिया।

विज्ञापन

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया में खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन किया था। पर्थ में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने एकमात्र शतक जमाया था। इसके बाद उनका बल्ला नहीं चला। हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए रणजी ट्रॉफी 2025 में भाग लिया था। विराट ने दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ खेला था।

हर चीज का अंत होता है- सौरव

सौरव का मानना है कि हर चीज का अंत होता है। टी-20 संन्यास के बाद सभी को लगता था कि विराट कोहली टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व लंबे समय तक करेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सौरव को लगता है कि विराट और उनका रिटायरमेंट में काफी समानता है। क्योंकि गांगुली भी 2006-7 में अच्छे फॉर्म में थे। उस साल उन्होंने भारत के लिए वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। लेकिन मैनेजमेंट 2011 विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों को देख रहा था। ऐसे में उन्होंने 37 साल की उम्र में संन्यास ले लिया।

विज्ञापन

‘

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ