India vs South Africa: कोलकाता टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम 124 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी. भारत को 30 रनों से मुकाबला गंवाना पड़ा. भारतीय टीम की ओर से बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. कोई भी भारतीय बल्लेबाज शतक तो दूर अर्धशतक भी अपने नाम नहीं कर सका. अब पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर सवाल उठाए हैं.
सौरव ने गंभीर को दी सलाह
सौरव गांगुली ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि अच्छे विकेटों पर खेलो. मुझे उम्मीद है कि गौतम गंभीर सुन रहे होंगे. मेरे पास उनके लिए बहुत समय है. बहुत सम्मान है. वह एक प्रतिस्पर्धी हैं. उन्होंने एक कोच के रूप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन उन्हें अच्छे विकेटों पर खेलना होगा. उनके पास बुमराह हैं, उनके पास सिराज हैं, उनके पास शमी हैं, उनके पास कुलदीप हैं, उनके पास जडेजा हैं.
इस खिलाड़ी की कर डाली वकालत
सौरव गांगुली ने मोहम्मद शमी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की बात कही है. उन्होंने आगे कहा कि टीम इंडिया के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं. दादा ने कहा कि सिराज, बुमराह और शमी को प्लेइंग 11 में होना चाहिए. दादा के मुताबिक गंभीर को बुमराह, सिराज और शमी पर भरोसा रखना होगा. मुझे लगता है कि शमी इस टेस्ट टीम में जगह पाने के हकदार हैं. शमी और स्पिनर उनके लिए टेस्ट मैच जीतेंगे.
ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें कब और कहां होगा मैच
शमी हो रहे हैं नजरअंदाज
भारत के लिए शमी ने आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेला था. इसके बाद वह टीम इंडिया में नजर नहीं आए हैं. हालांकि वह टीम इंडिया में वापसी की राह तलाश कर रहे हैं. उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में बंगाल के लिए शुरुआती 2 मैच में 15 विकेट अपने नाम किए थे. इसके बाद भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्हें नहीं चुना गया था.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन से पहले रणजी ट्रॉफी में 22 साल के गेंदबाज का कहर, पारी में 8 चटकाकर अकेले पलट दिया मैच
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
27 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
52 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
55 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines