IPL 2026 ऑक्शन से पहले रणजी ट्रॉफी में 22 साल के गेंदबाज का कहर, पारी में 8 चटकाकर अकेले पलट दिया मैच  

IPL 2026 Auction: बीसीसीआई ने अब 16 दिसंबर को होने वाले आईपीएल 2026 के ऑक्शन की तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में जहां भी कोई खिलाड़ी खेल रहा है, वहां अच्छा प्रदर्शन करके सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता है. कुछ ऐसा ही रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्विसेज क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज ने किया है. उन्होंने 8 विकेट लेकर अकेले दम पर मैच पलट दिया.

Amit Shukla

Amit Shukla

IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबु धाबी में होगा. इसकी तैयारी तेजी से चल रही है. इस ऑक्शन में कई सुपरस्टार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं. ऐसे में मिनी ऑक्शन से पहले सभी अच्छा प्रदर्शन करके फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहते हैं. रणजी ट्रॉफी 2025-26 के दौरान कुछ ऐसा ही सर्विसेज क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज अमित शुक्ला ने किया है. हरियाणा के खिलाफ इस गेंदबाज ने 8 विकेट लेकर अपने दम पर ही मैच पलट दिया है.

विज्ञापन

अमित शुक्ला ने किया कमाल का प्रदर्शन 

हरियाणा और सर्विसेज के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 में खेला जा रहा है. जहां पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सर्विसेज की टीम 205 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण उनकी टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही थी. हरियाणा की टीम पहली पारी में सिर्फ 111 रनों पर ही सिमट गई. सर्विसेज के युवा स्पिनर अमित शुक्ला ने पहले 5 विकेट तो सिर्फ 1 रन देकर ही हासिल कर लिया. जिसके बाद उनका स्पेल 8 विकेट के साथ खत्म हुआ. आईपीएल 2026 के पहले इस प्रदर्शन ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों को भारतीय स्पिन गेंदबाजों की जरूरत है. ऐसे में अमित को वो अपने साथ जोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

मैच में आगे निकल गई सर्विसेज 

पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद अब दूसरी पारी में खबर लिखे जाने तक सर्विसेज की टीम ने 89 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. हालांकि अब उनकी बढ़त 183 रनों की हो गई है. इस पिच पर चौथी पारी में बल्लेबाजी करना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाएगा. ऐसे में हरियाणा की टीम बहुत पीछे हो गई है. अमित शुक्ला दूसरी पारी में भी शानदार प्रदर्शन करके खुद को पूरी तरह से साबित करना चाहेंगे. 16 दिसंबर तक उन्हें अपनी फॉर्म को बरकरार रखना होगा. ऐसा करने पर वो ऑक्शन में करोड़पति बन सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ