IND vs PAK: नए प्लेटफॉर्म पर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, इस चैनल को मिला मीडिया राइट्स

IND vs PAK: एशिया कप 2024 से 2031 तक का मीडिया राइट्स अब स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं बल्कि दूसरे चैनल के पास है।

IND vs PAK

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले का इंतजार फैंस अक्सर बेसब्री के साथ करते हैं। दोनों टीमें आईसीसी के इवेंट के अलावा एशियन क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट में एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरती हैं। अब तक दर्शक एशिया कप का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देखते थे। लेकिन अब 2031 तक होने वाला एशिया कप का मीडिया राइट्स किसी और चैनल ने खरीद लिया है।

विज्ञापन

एशिया कप मीडिया राइट्स इस चैनल ने खरीदा

एशिया कप 2024 से 2031 तक के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने मीडिया अधिकार खरीद लिए हैं। अब एशिया कप में होने वाला भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला और अन्य मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जाएगा। कंपनी ने इन अधिकारों को अपने नाम करने के लिए 170 मिलियन अमेरिकी डॉलर (1435 करोड़ भारतीय रुपये) में अपने नाम किए हैं। इससे पहले एशिया कप का मीडिया राइट्स डिजनी स्टार द्वारा खरीदा गया था। लेकिन इस बार सोनी ने 70 प्रतिशत अधिक की बोली लगाकर मीडिया अधिकारों को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

कई टूर्नामेंट शामिल

इस सौदे के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल द्व्रारा आयोजित किए गए सभी इवेंट का मीडिया राइट्स अब सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। इसमें पुरुष और महिलाओं के अलावा इमर्जिंग एशिया कप और अंडर 19 एशिया कप जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से जबरदस्त कमाई

एशिया कप में सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच होता है। ऐसे में एशियन क्रिकेट काउंसिल अक्सर ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मुकाबले का आयोजन कराती है। ऐसे में सोनी नेटवर्क अपने विज्ञापन से एशिया कप में जबरस्दत कमाई कर सकता है।

फिलहाल भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला होने की उम्मीद है। आईसीसी ने मेगा इवेंट की मेजबानी पाकिस्तान को दी है। लेकिन भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा नहीं करना चाहता है। बीसीसीआई लगातार इस टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर खेलने की बात कर रही है। लेकिन अब तक आईसीसी ने इस बात को साफ नहीं किया है कि टूर्नामेंट कैसे और कहां खेला जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ