---विज्ञापन---

खेल angle-right

स्नूकर लीजेंड डेने ओकेन का निधन, खेल जगत में पसरा मातम

Snooker Legend Dene O’Kane Dies: स्नूकर लीजेंड डेने ओकेन ने 61 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनका निधन घर पर गिरने के कारण हुआ।

---विज्ञापन---

Snooker Legend Dene O’Kane Dies: खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। अब तक के सबसे बेहतरीन स्नूकर खिलाड़ी डेने ओकेन का निधन हो गया है। उन्होंने 61 की उम्र में आखिरी सांस ली। डेने ओकेन न्यूजीलैंड के अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी थे। न्यूजीलैंड हेराल्ड ने उनके निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार, डेने अपने घर पर गिर गए थे। मंगलवार को अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका घर वाइहेके द्वीप में स्थित है। ओकेन को दुनिया में 18वें स्थान प्राप्त हुआ था। वह अपने देश के अग्रणी स्नूकर खिलाड़ी थे। विश्व चैम्पियनशिप में वह दो बार के क्वार्टर फाइनलिस्ट रहे।

2001 में लिया संन्यास

ओकेन ने 90 के दशक के अंत में बीबीसी के लिए कमेंट्री भी की। उन्होंने साल 2001 में संन्यास ले लिया था। इसके बाद वह रियल एस्टेट एजेंट बन गए थे।डब्ल्यूपीबीएसए ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। डब्ल्यूपीबीएसए के अध्यक्ष जेसन फर्ग्यूसन ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा- डेने विशाल चरित्र वाले व्यक्ति थे। वह रैंकिंग में सबसे ऊपर के खिलाड़ी थे। उनके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान था। मैं उनके निधन से बहुत दुखी हूं। जेसन ने आगे कहा- खेल जगत ने एक बहुत बड़ा व्यक्तित्व खो दिया है। मैं उन्हें हमारे साथ बिताए गए समय और उनके योगदान के लिए याद करता हूं।

---विज्ञापन---

नील फोल्ड्स ने जताया शोक

पूर्व विश्व नंबर-3 नील फोल्ड्स ने डेने के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- “मैं डेने ओकेन के निधन की बेहद दुखद खबर से जाग रहा हूं। वे अच्छे लोगों में से एक थे। वर्तमान टूर खिलाड़ी अल्फी बर्डन ने कहा- ‘डेने अनोखे चरित्र वाले व्यक्ति थे, जिन्हें मैं कभी नहीं भूलूंगा। एक युवा खिलाड़ी के रूप में मैंने उनके साथ घंटों अभ्यास किया। स्नूकर ने एक महान व्यक्ति और एक महान प्रतियोगी खो दिया है। मैंने डेने का उपनाम ‘द ग्रेट वन’ रखा था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: टीम इंडिया कब होगी रवाना, कितने होंगे वार्मअप मैच? सामने आए 3 बड़े अपडेट 

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने संन्यास पर की बात, कप्तानी पर भी खुलकर बोले 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024 के लिए भारत के 5 हथियार तैयार, विरोधी टीम की बढ़ा सकते हैं मुसीबत

First published on: May 15, 2024 06:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola