Smriti Mandhana: टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में गुरुवार, 3 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ मुकाबले में शानदार शतक जड़ा और 64 गेंदों पर 124 रनों की धमाकेदार पारी खेली. मंधाना की इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने 193 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और हांगकांग पर 137 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. वहीं, मंधाना ने इस शानदार शतकीय पारी के साथ कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.
वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. इसके अलावा, मंधाना महिला क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट मिलाकर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद मंधाना का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि उनको इन रिकॉर्ड्स के बारे में कुछ पता नहीं था.
मैं रिकॉर्ड्स के बारे में कभी नहीं सोचती – मंधाना
30 वर्षीय स्मृति मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ एतिहासिक पारी खेलने के बाद बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि, “मैं हमेशा सोचती हूं कि रन बनाना मेरा काम है. मैं इस बारे में कभी नहीं सोचती हूं कि कौन से रिकॉर्ड टूट रहे हैं या बन रहे है. आप देश के लिए कितने मैच जीतते हैं यह सबसे ज्यादा अहम रहता है. यही एक पैमाना है, जिसको आप बाद में याद रखते हैं ना कि आपने कितने रिकॉर्ड तोड़े या बनाए.”
उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, मुझे एक चीज पर सच में गर्व है और वह यह कि लोगों की मदद करना, दूसरे बल्लेबाजों के लिए वहां रहना. मुझे उम्मीद है कि भारतीय सेटअप में 10.000 की लिस्ट में 3 या 4 और होंगे.”
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते ही रच देंगे इतिहास, टूट जाएगा पीयूष चावला का 20 साल पुराना रिकॉर्ड
मिताली राज को लेकर कही ये बात
मंधाना ने आगे मिताली राज को लेकर कहा कि, “हम सभी मिताली दी को खेलते देखकर बड़े हुए हैं. वह हम सभी के लिए आइडल रही हैं. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि 10 हजार रन बनाऊंगी या उससे आगे निकल जाऊंगी. हां, ये अच्छी बात है और अभी मैं 30 साल की हूं जिसमें आगे अभी कई और साल मेरे पास खेलने के लिए हैं.” मंधाना ने आगे बताया कि वह लगातार छक्के मारने की अपनी क्षमता को बेहतर करनी की कोशिश कर रही हैं.
मिताली ने भी अपना रिकॉर्ड टूटने के बाद स्मृति की तारीफ करते हुए एक्स पोस्ट पर लिखा कि, “बहुत-बहुत बधाई स्मृति, मैंने आपको एक युवा खिलाड़ी से भारत की बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक बनते हुए देखा है. आपको मेरा रिकॉर्ड तोड़ते और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बनते हुए देखना मेरे लिए सचमुच गर्व का पल है. उम्मीद है कि आप आगे भी ऐसे ही ढेर सारे रन बनाएंगी और नए मुकाम हासिल करेंगी. ऐसे ही आगे बढ़ती रहें!”
ये भी पढ़ें- जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, टीम इंडिया ने रिप्लेसमेंट किया तैयार
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, MI ने अफवाहों पर लगाया विराम
6 mins agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
7 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
8 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines