Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है. वैभव ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और उसके बाद जिम्बाब्वे दौर पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से कमाल का प्रदर्शन किया और तीन मैचों में कुल 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज भी बने.
अब वैभव अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते नजर आएंगे. वह पहली बार भारतीय सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेंगे. अगर वैभव को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह मैदान पर उतरते ही इतिहास रच देंगे.
वैभव सूर्यवंशी तोड़ देंगे पीयूष चावला का 20 साल पुराना रिकॉर्ड
दरअसल, पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला के नाम भारत में सबसे कम उम्र में पहला मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज है. चावला ने 2006 में मोहली में 17 साल और 75 दिन की उम्र में डेब्यू कर यह उपलब्धि हासिल की थी. लेकिन अब वैभव सूर्यवंशी उनके इस 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही वैभव भारत में सबसे कम उम्र में पहला मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे और चावला को पीछे छोड़ देंगे.
इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में भी भारत के लिए भारत में सबसे कम उम्र में पहला मैच खेलने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने हैं. ऐसे में वैभव के पास इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करने का अच्छा मौका है. अगर उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में ही प्लेइंग 11 में जगह मिलती है तो वह उसी मैच में यह उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे.
हरभजन सिंह को छोड़ देंगे पीछे
भारत में सबसे कम उम्र में पहला मैच खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में फिलहाल पीयूष चावला पहले स्थान पर काबिज हैं. चावला ने मार्च 2006 में मोहली में 17 साल और 75 दिन की उम्र में अपना पहला मैच खेला था. वहीं, दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह मौजूद हैं. हरभजन ने भारत में भारत के लिए अपना पहला मैच मार्च 1998 में 17 साल और 265 दिन की उम्र में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद तीसरे नंबर पर वियह मेहरा हैं, जिन्होंने 16 साल और 265 दिन की उम्र में दिसंबर 1955 में मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में भारत के लिए पहला मैच खेला था.
भारत में सबसे कम उम्र में पहला मैच खेलने वाले टॉप-3 भारतीय खिलाड़ी
- पीयूष चावला 17 साल 75 दिन- मोहाली में, 9 मार्च, 2006 vs इंग्लैंड (टेस्ट)
- हरभजन सिंह- 17 साल 265 दिन- बेंगलुरु, 25 मार्च 1998 vs ऑस्ट्रेलिया (टेस्ट)
- विजय मेहरा- 16 साल 265 दिन- मुंबई, 2 दिसंबर 1955 vs न्यूजीलैंड (टेस्ट)
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर को और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.
- तीसरा टी20 मैच – 17 सितंबर
- पहला टी20 मैच – 13 सितंबर
- दूसरा टी20 मैच – 15 सितंबर
अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.