IND W vs SL W: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली एशियाई खिलाड़ी

Smriti Mandhana becomes First Asian Batter: श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम इन दिनों भारत दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला गया था. स्मृति मंधाना ने इस मैच में इतिहास रच दिया. वह ऐसा बड़ा कारनामा करने वाली पहली बैटर बन गई हैं.

स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में

स्मृति मंधाना श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में

Smriti Mandhana Created History: भारतीय स्टार बैटर स्मृति मंधाना ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में इतिहास रच दिया. मंधाना ने इस मैच में 18 रन बनाते ही कमाल कर दिया और एशिया में बड़ा कारनामा करने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं. मंधाना से पहले कोई भी खिलाड़ी एशिया में ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था. लेकिन अब भारतीय खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन भी किया और 8 रनों से बाजी मार ली.

विज्ञापन

मंधाना बनीं पहली खिलाड़ी

दरअसल, मंधाना टी-20 इंटरनेशनल में 4 हजार रन पूरे करने वाली पहली एशियाई बैटर बन गई हैं. मंधाना से पहले ये कारनामा किसी ने अपने नाम नहीं किया था. इस मैच से पहले मंधाना ने 153 टी-20 मैच की 147 पारियों में 3982 रन बनाए थे. वहीं अपने 154वें मैच में उन्होंने 18 रन बनाते ही इतिहास रच दिया. मंधाना ने इस मैच में 4 चौके की मदद से 25 गेंदों में 25 रन बनाए थे.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2025 में बनाए सबसे ज्यादा

शानदार फॉर्म में चल रही स्मृति मंधाना ने हाल ही में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रनों को अपने नाम किया. वहीं ओवरऑल वह दूसरे नंबर पर रहीं. मंधाना ने 9 मैच में 54.25 की औसत के साथ 434 रन बनाए थे, जिसमें 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक शामिल थे.

विज्ञापन

भारत ने जीता पहला मुकाबला

इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 121/6 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 14.4 ओवर में ही मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. जेमिमा रोड्रिग्स ने 44 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंनै 10 चौके भी लगाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ