Six Kings Slam: दिग्ग्ज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल शनिवार को सऊदी अरब के रियाद में सिक्स किंग्स स्लैम में तीसरे स्थान के प्लेऑफ मैच में अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी में से एक नोवाक जोकोविच से सीधे सेट में हार गए। नडाल और जोकोविच के बीच लंबे समय से शानदार प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली है। दो महीने पहले पेरिस ओलंपिक में जोकोविच ने नडाल को सीधे सेटों में हराया था। इस साल के आखिर में नीदरलैंड के खिलाफ डेविस कप मुकाबले के बाद नडाल के प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने के चलते दोनों के बीच भविष्य में अब कोई मुकाबला नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: ‘वो ऐसे ही नंबर वन नहीं’, पाक क्रिकेटर का बयान बेंगलुरु में कर सकता है टॉनिक का काम
नोवाक ने नडाल के खिलाफ यह मैच 6-2, 7-6 (7-5) से जीता। 22 बार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले नडाल ने मैच के दौरान कुछ बेहद शानदार डाउन द लाइन फोरहैंड लगाए और दर्शकों में जोश भर दिया। पहला सेट जोकोविच ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। लेकिन दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। यहां नडाल ने अपना संयम बनाए रखा और सेट को टाई-ब्रेकर में ले गए। 5-5 के स्कोर पर भी नडाल हार मानने को तैयार नहीं थे। लेकिन यहां उनकी बैकहैंड पर एक अनफोर्स्ड एरर ने मैच को खत्म कर दिया।
मैच के बाद जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन तुर्की अललशिख ने नडाल को सम्मानित किया। अललशिख ने इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नडाल को सोने के धागों से बुना हुआ एक सुनहरा रैकेट गिफ्ट किया। नडाल ने मैच के बाद जोकोविच का को लेकर कहा, ‘यह एक अद्भुत राइवलरी रही है। व्यक्तिगत रूप से मुझे यह कहना है कि आपने लगभग 15 सालों के दौरान मुझे लिमिट से आगे जाने में मेरी मदद की है। इसके लिए धन्यवाद, क्योंकि इसके बिना शायद मैं वह खिलाड़ी नहीं होता जो मैं आज हूं। लगभग 20 सालों तक खेलने और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्थानों पर खेलने का मौका मिलना एक सपने के सच होने जैसा है।’
मुकाबले के बाद जोकोविच भी काफी भावुक दिखे और उन्होंने प्रतिद्वंद्विता को शानदार बताया। उन्होंने यहां नडाल से कहा कि वो रिटायर ना हों और थोड़ी देर और कोर्ट पर समय बिताएं।
ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या पांचवें दिन बारिश डालेगी खलल? जानें बेंगलुरु के मौसम का हाल
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines