Simon Doull Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और आईपीएल 2024 के ऑरेंज कैप विनर विराट कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर कई बार सवाल उठते रहे हैं। सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व क्रिकेटर उनकी आलोचना करते नजर आए थे। जिनका जवाब कोहली ने खुद भी दिया था, लेकिन अब एक पूर्व दिग्गज ने खुलासा किया है कि उन्हें विराट कोहली की आलोचना करने पर जान से मारने तक की धमकी मिली थी। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर साइमन डूल ने कहा कि मैं एक बेहतरीन खिलाड़ी के तौर पर उन्हें हावी होते देखना चाहता हूं। यही वजह है कि मैं उनके स्ट्राइक रेट के बारे में बात करता हूं।
कोहली आउट होने से डरते थे
डूल ने कहा कि शायद कोहली आउट होने से डरते थे क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता सताती थी कि पीछे क्या होने जा रहा है। डूल ने कहा कि जब यही बात मैंने बाबर आजम के बारे में कही थी। मैंने खुद उनसे बात की थी। तब बाबर ने मुझसे कहा था कि उनके कोच ने भी उन्हें यही बात कही थी।
मैंने हजारों बार पॉजिटिव बातें भी कही हैं
डूल ने आगे कहा कि इस साल मुझे विराट कोहली का छक्के मारने का इंटेंट काफी पसंद आया। मेरा मानना है कि कोहली को कभी भी आउट होने की चिंता नहीं करनी चाहिए। डूल ने कहा कि मैंने आज तक विराट कोहली के बारे में हजारों पॉजिटिव बातें कही हैं, लेकिन जब मैं उनके बारे में एक भी नेगेटिव बात करता हूं तो मुझे नकारात्मक समझा जाता है। यहां तक की मुझे जान से मारने तक की धमकी मिलती हैं। ये शर्मनाक बात है।
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: KKR इन 4 को कर सकती है रिटेन, 3 के लिए राइट टू मैच कार्ड, दिग्गज ने चुनी परफेक्ट टीम
मुझे अपनी राय रखने के पैसे मिलते हैं
डूल ने कहा कि इस साल मुझे उनका स्लॉग स्वीप शॉट मारना पसंद आया। डूल ने कहा कि मुझे अपनी राय रखने का अधिकार है। मुझे भारत में आना और यहां योगदान देना पसंद है। वह अगर मेरे जैसे लोगों को गलत साबित करने की कोशिश करते हैं तो इससे अच्छा क्या है। मेरी अपनी राय है और इसके लिए मुझे पैसे मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस…’, आकाश चोपड़ा ने बताए 4 खिलाड़ियों के नाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कितने बजे होंगे वर्ल्ड कप के मैच, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी? जानें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: विराट कोहली लगाएंगे रिकॉर्ड्स की झड़ी, 1-2 नहीं रचेंगे इतने कीर्तिमान
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
23 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
10 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines