GT vs PBKS: हार के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान, बताई हार की असली वजह

IPL 2025 GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के हाथों 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है।

GT vs PBKS Shubman Gill

GT vs PBKS Shubman Gill

IPL 2025 GT vs PBKS: आईपीएल 20225 सीजन-18 में पांचवां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस रोमांचक मैच में पंजाब किंग्स ने 11 रन से मैच को जीतकर 2 अंक हासिल किए। एक समय मैच में लग रहा था कि गुजरात जीत हासिल कर लेगी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने ऐसा होने न दिया। वहीं हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि कहां टीम से चूक हुई, जिसके चलते हार का सामना करना पड़ा।

हार के बाद क्या बोले शुभमन गिल?

पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा “मुझे लगता है कि जब हम गेंदबाजी और बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें मौके मिले। बहुत सारे रन दिए गए। हमने मैदान पर भी खुद को निराश किया। बीच के तीन ओवरों में जब हमने 18 रन बनाए, और पहले तीन ओवरों में हमने बहुत अधिक रन नहीं बनाए। इससे हमें खेल में हार का सामना करना पड़ा।”

आगे उन्होंने बताया मुझे लगता है कि टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत हुई है। आगे वैशाक के बारे में में बोलते हुए गिल ने बताया किसी के लिए इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आकर यॉर्कर फेंकना कभी भी आसान नहीं होता, जब आप 15 ओवरों तक बेंच पर बैठे रहे हों। लगातार यॉर्कर फेंकने के लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए। मेरा मतलब है कि यहां बल्लेबाजी के लिए हमेशा अच्छी विकेट होती है। आप 240-250 रन बना सकते हैं, लेकिन आपको विपक्ष को भी रोकना होगा।

पंजाब किंग्स ने 11 रन से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 243 रन बनाए थे। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद 97 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा शशांक सिंह ने 16 गेंद पर नाबाद 44 रन की पारी खेली थी।

इसके बाद गुजरात टाइटंस की टीम 5 विकेट खोकर 20 ओवर में 232 रन ही बना सकी थी। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साईं सुदर्शन ने 41 गेंदों 74 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा जोस बटलर ने 54 और शेफरेन रदरफोर्ड ने 46 रन बनाए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ