Asia Cup 2025: प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत सकते हैं ये 3 भारतीय खिलाड़ी, लिस्ट में 754 रन बनाने वाले बल्लेबाज का भी नाम

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम धमाल मचाने के लिए तैयार है। भारत के 3 खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीत सकते हैं।

cricket News - 2025-09-05T170152.031

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। भारतीय टीम भी दुबई पहुंच गई है। टूर्नामेंट के लिए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी दी गई है। इसके अलावा शुभमन गिल को उपकप्तानी का जिम्मा मिला है। भारतीय टीम 10 सितंबर को एशिया कप में पहला मुकाबला दुबई के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी। भारतीय दल में 3 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीत सकते हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल

लिस्ट में पहला नाम शुभमन गिल का आता है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में 754 रन बनाए थे और सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने थे। गिल को अगर प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह एशिया कप में भी अपने बल्ले से रंग जमा सकते हैं। गिल एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले जसप्रीत बुमराह भी एशिया कप 2025 में आग उगलने के लिए तैयार हैं। जसप्रीत शुरुआती ओवर में विरोधी टीम के खिलाफ विकेट चटकाने में माहिर हैं। इसके अलावा वह डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी करते हैं। टी-20 में उनके आंकड़े भी शानदार हैं। भारत के लिए अब तक जसप्रीत ने 70 टी-20 मैच में 89 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा जस्सी ने टी-20 विश्व कप 2024 में भी 8 मैच में 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था। इस लिहाज से जस्सी भी इस रेस में आगे हैं।

हार्दिक पांड्या

लिस्ट में आखिरी नाम हार्दिक पांड्या का आता है। पांड्या व्हाइट बॉल क्रिकेट में धमाल का प्रदर्शन करते हैं। ऐसा उनके आंकड़े बता रहे हैं। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी ये खिलाड़ी हर विभाग में खरा उतरता है। हार्दिक ने भारत के लिए 114 टी-20 मैच में 1812 रन बनाने के अलावा 91 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं। वह भारत के लिए बल्लेबाजी और गेंदबाजी में धमाल मचाने का दम रखते हैं। इस लिहाज से वह एशिया कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ