गुवाहाटी टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, मैच विनर खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध!

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था. अब भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेलने वाली है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि मैच विनर खिलाड़ी का खेलना संदिग्ध माना जा रहा है.

cricket News - 2025-11-17T163331.664
विज्ञापन

Shubman Gill: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 नवंबर से गुवाहाटी में खेला जाना है. इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है. दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का दूसरे वनडे मैच में खेलना संदिग्ध माना जा रहा है. टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक गिल का गुवाहाटी टेस्ट खेलना 50-50 माना जा रहा है.

गुवाहाटी टेस्ट से पहले आई बुरी खबर

गुवाहाटी टेस्ट मैच में शुभमन गिल का खेलना अभी कन्फर्म नहीं है. टीम इंडिया बुधवार को गुवाहाटी के लिए रवाना होगी, लेकिन शुभमन गिल के टीम इंडिया के साथ यात्रा करने की संभावना है. गिल पर फिलहाल मेडिकल टीम निगरानी बनाए हुए है. डॉक्टरों ने उन्हें अभी आराम करने की सलाह दी है और वे निगरानी में हैं. गिल सुबह उठे तो उनकी गर्दन में अकड़न थी और भारत की पहली पारी में सिर्फ तीन गेंदें खेलने के बाद ही वे रिटायर्ड हर्ट हो गए.

Advertisment

नितीश रेड्डी को मिल सकता है मौका

नितीश कुमार रेड्डी को शुभमन गिल की जगह मौका मिल सकता है. दरअसल, गौतम गंभीर ने पिछले एक साल में रेड्डी पर काफी भरोसा जताया है. उन्हें पिछले साल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी भारतीय टीम में मौका मिला था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ भी खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह भारतीय टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हुए नजर आए थे. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वह भारतीय दल का हिस्सा थे. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में रेड्डी को मौका मिल सकता है.

रेड्डी ने 9 टेस्ट मैच में भारत के लिए 29.69 की औसत के साथ 386 रन बनाए हैं और 8 विकेट लिए हैं. इसके अलावा उन्होंने 2 वनडे मैच में 27 रन बनाए हैं, जबकि 4 टी-20 मैच में उन्होंने 90 रन बनाने के साथ-साथ 3 विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ