India vs Sri Lanka, Shubman Gill: टीम इंडिया इसी महीने दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी. सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉले में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में होगा. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और भारतीय टीम इस सीरीज को जीतकर WTC फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजूबत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, श्रीलंका दौरे पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका होगा. गिल इस दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 157 रन बनाते ही दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे.
शुभमन गिल रच सकते हैं इतिहास
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के अब तक तीन संस्करण पूरे हो चुके हैं और चौथा चक्र जारी है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल फिलहाल WTC इतिहास में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज हैं. गिल ने 40 टेस्ट मैचों की 73 पारियों में 2843 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 43.07 का रहा है. अब अगर गिल श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 157 रन बना लेते हैं, तो वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 3000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे.
इतना ही नहीं, इस उपलब्धि के साथ वह कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हुए WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में भी जगह बना सकते हैं. फिलहाल वह इस सूची में 13वें स्थान पर हैं. हैरानी की बात यह है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय खिलाड़ी शामिल नहीं है.
WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- शुभमन गिल – 2843
- ऋषभ पंत – 2780
- रोहित शर्मा – 2716
- विराट कोहली – 2617
- रवींद्र जडेजा – 2610
ये भी पढ़ें- आकिब नबी से पहले जम्मू-कश्मीर के कितने क्रिकेटर कर चुके हैं टीम इंडिया में एंट्री? देखें पूरी लिस्ट
टेस्ट क्रिकेट में भी बनेगा बड़ा रिकॉर्ड
शुभमन गिल WTC के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में भी एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर लेंगे. अगर गिल इस सीरीज में 157 रन बनाने में कामयाब रहते हैं, तो उनके टेस्ट क्रिकेट में भी 3000 रन पूरे हो जाएंगे. इसके साथ ही गिल टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाले भारत के 28वें बल्लेबाज बन जाएंगे.
गौरतलब है कि यह गिल का श्रीलंका में पहला टेस्ट दौरा होगा. ऐसे में उनसे सिर्फ बड़ी पारियां खेलने की ही नहीं, बल्कि कप्तान के तौर पर टीम इंडिया को सफलता दिलाने की भी उम्मीदें होंगी.
ये भी पढ़ें- श्रीलंका दौरे के बाद शुभमन गिल इस नई T20 लीग में बिखेरेंगे जलवा, ये स्टार प्लेयर्स भी ले सकते हैं हिस्सा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
24 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
59 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines