आकिब नबी से पहले जम्मू-कश्मीर के कितने क्रिकेटर कर चुके हैं टीम इंडिया में एंट्री? देखें पूरी लिस्ट

Jammu and Kashmir Cricketers in Team India: श्रीलंका दौरे के लिए जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है. यहां जानिए आकिब से पहले जम्मू-कश्मीर के कितने क्रिकेटर भारतीय टीम में जगह बना चुके हैं.

Auqib Nabi (PIC Credit- AI)
1 / 7
Auqib Nabi (PIC Credit- AI)

Jammu and Kashmir Cricketers in Team India: श्रीलंका दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारतीय टीम में शामिल किया गया है. नबी को पहली बार टीम इंडिया में जगह मिली है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में जगह बनाई है. (PIC Credit - AI)  

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर से टीम इंडिया में पहुंचने वाले तीसरे क्रिकेटर

जम्मू-कश्मीर से टीम इंडिया में पहुंचने वाले तीसरे क्रिकेटर2 / 7

29 वर्षीय आकिब नबी ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 60 विकेट लेकर जम्मू-कश्मीर को इतिहास में पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. नबी को घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन का इनाम टीम इंडिया में जगह के रूप मिला है. इसी के साथ आकिब नबी भारतीय टीम में चुने जाने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे क्रिकेटर बन गए हैं. उनसे पहले जम्मू-कश्मीर से परवेज रसूल और उमरान मलिक भारत के लिए खेल चुके हैं. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

परवेज रसूल ने 2014 में किया था डेब्यू

परवेज रसूल ने 2014 में किया था डेब्यू3 / 7

जम्मू-कश्मीर से भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी परवेज रसूल थे. वह एक बॉलिंग ऑलराउंडर थे. हालांकि, रसूल भारतीय टीम में लंबा सफर तय नहीं कर सके और भारत के लिए सिर्फ दो इंटरनेशनल मैच ही खेल पाए. रसूल ने 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने दो विकेट लिए. इसके बाद उन्होंने जनवरी 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में टी20 मुकाबला खेला, जिसमें एक विकेट हासिल किया. (PIC Credit - AI)

IPL में खेलने वाले भी पहले जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी थे रसूल

IPL में खेलने वाले भी पहले जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी थे रसूल4 / 7

परवेज रसूल जम्मू-कश्मीर के पहले ऐसे क्रिकेटर भी थे, जिन्होंने आईपीएल में खेला. वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) समेत तीन फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे और कुल 11 आईपीएल मैच खेले. 37 वर्षीय रसूल अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

उमरान मलिक ने 2022 में किया था डेब्यू

उमरान मलिक ने 2022 में किया था डेब्यू5 / 7

परवेज के बाद उमरान मलिक जम्मू-कश्मीर से भारत के लिए खेलने वाले दूसरे क्रिकेटर बने. अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी के कारण 'रफ्तारके सौदागार' के नाम से मशहूर उमरान ने जून 2022 में भारत के लिए डेब्यू किया. उन्होंने भारत की ओर से 10 वनडे और 8 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिनमें कुल 24 विकेट लिए. आईपीएल 2022 में उन्होंने 157 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर नया इतिहास रचा और आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज बने

2023 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमरान

2023 से टीम इंडिया से बाहर चल रहे उमरान6 / 7

हालांकि, कूल्हे की गंभीर चोट के कारण उमरान करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट से दूर रहे. उन्होंने जुलाई 2023 के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है. आईपीएल 2026 में वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का हिस्सा थे, लेकिन पूरे सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बावजूद 26 वर्षीय उमरान की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की उम्मीदें अभी भी कायम हैं. (PIC Credit - AI)

विज्ञापन

आकिब नबी के पास इतिहास रचने का मौका

आकिब नबी के पास इतिहास रचने का मौका7 / 7

अब आकिब नबी के सामने भी वही मौका है, जो कभी परवेज रसूल और उमरान मलिक को मिला था. अगर उन्हें श्रीलंका के खिलाफ एक भी टेस्ट खेलने का मौका मिलता है, तो वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. (PIC Credit - AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन