श्रीलंका दौरे के बाद शुभमन गिल इस नई T20 लीग में बिखेरेंगे जलवा, ये स्टार प्लेयर्स भी ले सकते हैं हिस्सा

Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस सीरीज के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल एक नई टी20 लीग में खेलते हुए नजर आएंगे.

Shubman Gill (Image generated by AI)

Shubman Gill (Image generated by AI)

Shubman Gill: भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 की हार के बाद भारतीय टीम के पास टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस में अपनी दावेदारी मजूबत करने का मौका होगा.

विज्ञापन

गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन पारियों में 188 रन बनाकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया था. ऐसे में अब श्रीलंका दौरे पर भी फैंस को उनसे उसी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. हालांकि, श्रीलंका दौरे के बाद भी गिल को आराम नहीं मिलने वाला है. वह इसी महीने के आखिर में भारत लौटकर एक नई टी20 लीग ‘शेर-ए-पंजाब T20 लीग’ के पहले सीजन में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

भारत के श्रीलंका दौरे के समाप्त होने के महज दो दिन बाद यानी 30 अगस्त को शेर-ए-पंजाब T20 लीग का आगाज होगा, जो 13 सितंबर तक खेला जाएगा. टीम इंडिया के साथ बिजी शेड्यूल के बावजूद शुभमन गिल और गुरनूर बरार इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे. इनके अलावा, भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आ सकते हैं.

युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच

रविवार (2 अगस्त) को लीग से जुड़े एक कार्यक्रम में शुभमन गिल ने कहा कि शेर-ए-पंजाब T20 लीग युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच है. गिल ने कहा, “शेर-ए-पंजाब T20 लीग युवा खिलाड़ियों के लिए पंजाब और भारत का प्रतिनिधित्व करने की दिशा में आगे बढ़ने का बेहतरीन मंच है. पंजाब ने हमेशा भारतीय क्रिकेट को शानदार खिलाड़ी दिए हैं और मुझे भरोसा है कि यह लीग भी कई नए सितारों को सामने लाएगी.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बृजभूषण सिंह के बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट, कहा- हाई कोर्ट में देंगे चुनौती, लड़ाई जारी रखेंगे

6 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग

शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पहले संस्करण में 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें अमृतसर, फाजिल्का, जालंधर, लुधियाना, मोहाली और भठिंडा की टीमें शामिल होंगी. इसी लीग के लिए नीलामी 9 अगस्त को होगी, जहां सभी फ्रेंचाइजियां अपनी-अपनी स्क्वॉड तैयार करेंगी. 30 अगस्त को टूर्नामेंट का आगाज होगा और 13 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस दौरान कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे.

यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा. प्रत्येक टीम में एक मार्की खिलाड़ी और कम से कम दो आइकॉन खिलाड़ी होंगे. इस लीग में शुभमन गिल के अलावा कई भारतीय स्टार खिलाड़ी भी खेलते नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ