ICC Rankings: आईसीसी ने बुधवार को अपनी रैंकिंग में अपडेट किया है, जिसमें शुभमन गिल और बाबर आजम को नुकसान हुआ है. वहीं रोहित शर्मा का जलवा बरकरार है. वह आईसीसी बैटिंग रैंकिंग में नंबर 1 पर काबिज हैं. गिल और बाबर को न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने पछाड़ा है. इसके अलावा टी-20 और टेस्ट में अधिक बदलाव नहीं हुए हैं.
बाबर और शुभमन को नुकसान
फिलहाल आईसीसी वनडे बैटिंग रैंकिंग में रोहित शर्मा पहले स्थान पर तो इब्राहिम जादरान दूसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी 2 मैच में रोहित शर्मा ने कमाल किया था. ऐसे में वह आईसीसी की नई रैंकिंग में भी 781 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज हैं. वहीं, दूसरे नंबर पर 764 अंक के साथ अफगानी बैटर इब्राहिम जादरान हैं. वहीं डेरिल मिचेल 746 अंक के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जिससे शुभमन गिल और बाबर आजम को 1-1 पायदान का नुकसान हुआ है. गिल तीसरे स्थान से चौथे स्थान पर 745 अंक के साथ खिसक गए हैं, जबकि बाबर चौथे से पांचवें स्थान पर 728 अंक के साथ खिसक गए हैं.
ये भी पढ़ें: बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs AUS के चौथे T20I मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानिए डिटेल्स
इसके अलावा टेस्ट और टी-20 की ताजा बैटिंग रैंकिंग में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है. जो रूट टेस्ट के नंबर पर बैटर हैं, जबकि अभिषेक टी-20 में नंबर 1 के रूप में अपना झंडा गाड़े हुए हैं.
शुभमन और बाबर का आखिरी तीन वनडे मैच
शुभमन गिल के आखिरी तीन वनडे मैचों की बात करें तो उन्होंने 24, 9 और 10 रनों की पारी खेली है. उनकी आखिरी तीन वनडे पारियों में एक भी शतक और अर्धशतक नहीं निकला है. वहीं बाबर आजम की बात करें तो उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में केवल 7 रनों की पारी खेली थी. इससे पहले वह 9 और 0 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच में बना पाए थे.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की कप्तान ‘हिटलर’! साथी खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम में करती हैं मारपीट? हो गया खुलासा
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
5 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
6 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
7 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
8 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
8 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
8 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines