बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs AUS के चौथे T20I मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानिए डिटेल्स

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से मैदान मारा था. अब सीरीज का चौथा टी-20 मुकाबला क्वींसलैंड के मैदान पर खेला जाना है.

IND vs AUS 4th T20I

IND vs AUS 4th T20I

IND vs AUS Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला क्वींसलैंड में खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन तीसरे टी-20 में कमाल का रहा था. बल्लेबाजी में वॉशिंगटन सुंदर ने धांसू पारी खेली थी, तो गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह का जादू सिर चढ़कर बोला था. ऑस्ट्रेलिया से मिले 187 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 9 गेंद शेष रहते हुए आसानी से हासिल कर लिया था. सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है.

विज्ञापन

IND vs AUS टी-20 हेड टू हेड

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम इस फॉर्मेट में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 35 बार मैदान पर उतरी हैं. इसमें से 21 मैचों में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, 12 मैचों में मैदान कंगारू टीम ने मारा है, जबकि दो मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. यानी भारतीय टीम का पलड़ा टी-20 में कंगारुओं के खिलाफ भारी रहा है. सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में कंगारू टीम ने 4 विकेट से बाजी मारी थी. हालांकि, तीसरे टी-20 में टीम इंडिया ने जोरदार कमबैक करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी.

विज्ञापन

IND vs AUS के बीच चौथा टी-20 मैच कब खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मैच 6 नवंबर को खेला जाना है.

विज्ञापन

IND vs AUS के बीच चौथा टी-20 मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का चौथा टी-20 मैच क्वींसलैंड के कैरारा ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

IND vs AUS के बीच चौथे टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देख पाएंगे?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे टी-20 मैच का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे.

विज्ञापन

IND vs AUS के बीच चौथे टी-20 मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख पाएंगे?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज के चौथे टी-20 मैच की फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार पर देख पाएंगे. बस आपके पास जियो का नंबर होना चाहिए और उसमें रिचार्ज होने पर आप इस इस मैच का मजा फ्री में ले पाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ