विराट-डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर शुभमन और सुदर्शन, चकनाचूर होगा 9 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड!

शुभमन गिल और साई सुदर्शन 9 साल पुराना रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं, जो विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने साल 2016 में बनाया था।

IPL 2025 - 2025-05-22T130516.007

IPL 2025: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की ओर से शुभमन गिल और साई सुदर्शन की जोड़ी कमाल कर रही है। दोनों ने अब तक जीटी के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और शायद यही वजह है कि जीटी इस बार आईपीएल 2025 पॉइंट्स टेबल में कमाल कर रही है। हालांकि शुभमन गिल और साई सुदर्शन के पास इतिहास रचने का मौका है, दोनों मिलकर विराट कोहली और एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

विज्ञापन

गिल और सुदर्शन काट रहे हैं बवाल

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने इस सीजन में अब तक कमाल का प्रदर्शन किया है। दोनों बल्लेबाजों ने 12 पारियों में मिलकर कुल 839 रन जोड़े हैं और इस दौरान उनकी औसत साझेदारी 76.27 की रही है। इस जोड़ी ने अब तक तीन बार शतकीय और चार बार अर्धशतकीय साझेदारी की है, जिसमें उनकी सबसे बड़ी साझेदारी 205 रन की रही है।

विज्ञापन

अगर ये दोनों बल्लेबाज इसी लय में खेलते रहे, तो वे आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन जोड़ने वाली जोड़ी बनने से केवल 101 रन दूर हैं। यह रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली और एबी डिविलियर्स के नाम है, जिन्होंने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए 939 रन की साझेदारी की थी।

साई सुदर्शन इस समय आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप होल्डर हैं। उन्होंने अब तक 12 मैचों में 56.09 की औसत से 617 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टीम के कप्तान शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में हैं। गिल ने 12 मुकाबलों में 60.10 की औसत से 601 रन बना लिए हैं, जिसमें 6 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।

विज्ञापन

गुजरात टाइटंस का अगला लीग मैच 22 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होना है। अगर गिल और सुदर्शन की यह सलामी जोड़ी एक बार फिर बड़ी साझेदारी करने में सफल रही, तो वे आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ