IPL 2025: श्रेयस अय्यर की बहन ने ट्रोलर्स की लगाई 'लंका', मुंहतोड़ जवाब देकर बंद की बोलती, जानें पूरा मामला

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की बहन श्रेष्ठा अय्यर ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंबा नोट्स साझा किया है।

IPL 2025 - 2025-04-22T171810.781

Shreyas Iyer: आईपीएल 2025 के 37वें मुकाबले में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने सामने थी। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। इस मैच के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर की बहन को श्रेष्ठा अय्यर को ट्रोल किया गया, जिसके बाद अय्यर की बहन ने अब ट्रोलर्स की बोलती बंद की है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लंबा चौड़ा नोट्स साझा किया है।

विज्ञापन

अय्यर की बहन ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विज्ञापन

हार के बाद ट्रोल हुई श्रेष्ठा अय्यर ने लिखा कि यह देखकर वाकई दुख होता है कि कुछ लोग सिर्फ टीम को सपोर्ट करने पर परिवार को दोष देने तक उतर आते हैं। हम चाहे मैदान में मौजूद हों या दूर से चीयर कर रहे हों, हमारा समर्थन हमेशा टीम के साथ होता है। जो लोग मुझ पर सवाल उठा रहे हैं, उनकी सोच न सिर्फ तुच्छ है, बल्कि बेहद शर्मनाक भी है। मैं कई बार स्टेडियम में मौजूद रही हूं – भारत के मैचों में भी और दूसरे देशों के भी – और ज्यादातर मौकों पर टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। लेकिन अफसोस की बात है कि जो लोग सिर्फ स्क्रीन के पीछे से ट्रोल करने में लगे रहते हैं, उन्हें सच्चाई या आंकड़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता।

मुझे अपने भाई की टीम पर गर्व- श्रेष्ठा

ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए श्रेष्ठा ने आगे लिखा कि मैं हमेशा अपने भाई और उसकी टीम का गर्व से और सकारात्मक सोच के साथ समर्थन करती आई हूं और आगे भी करती रहूंगी। आपकी बिना वजह की आलोचना मुझे नहीं डिगा सकती, बल्कि यह सिर्फ आपकी समझ की कमी को दिखाती है। जीत हो या हार, मैं हमेशा उनके साथ खड़ी रहूंगी – यही सच्चा समर्थन होता है। आज का दिन बस उनके हक़ में नहीं था, और हार भी खेल का एक हिस्सा है। अगर आपने कभी केवल ऑनलाइन नफरत फैलाने के अलावा कुछ और किया होता, तो शायद यह समझ पाते। अगली बार कुछ कहने से पहले सोचिएगा – खासकर उस इंसान के बारे में जो वो कर रहा है, जो आप शायद कभी करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे – मैदान में उतरकर देश का प्रतिनिधित्व।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ