Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर को इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन के लिए पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया है। पंजाब की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अय्यर पर पूरी ताकत झोंक दी और उन्हें 26.75 करोड़ रुपये में साइन करके उन्हें लीग के इतिहास का दूसरा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया। अय्यर ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स को दस साल बाद खिताबी जीत दिलाई थी, लेकिन इसके बाद भी टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया। उनके लिए मेगा ऑक्शन में कई टीमों में जंग देखने को मिली, लेकिन आखिर में पंजाब ने सभी को पछाड़कर उन्हें साइन किया। पंजाब का कप्तान बनने के बाद अब उनका पहला रिएक्शन सामने आया है।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी
मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं- अय्यर
पंजाब ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां टीम ने इसके जरिए अय्यर को कप्तान बनाने की जानकारी शेयर की। अय्यर ने पहली बार पंजाब की कमान संभालने पर टीम के साथ-साथ फैंस का भी शुक्रिया किया है। उन्होंने कहा, ‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। फैंस, मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए टीम के मालिक और कोच को शुक्रिया। हम अपना बेस्ट परफॉर्मेंस देंगे। कोच और मैनेजमेंट ने मेगा ऑक्शन में अच्छा काम किया है। हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा कॉम्बिनेशन है। मुझे उम्मीद है कि मैनेजमेंट द्वारा दिखाए गए विश्वास को हम अपना पहला खिताब दिलाकर सही साबित करेंगे।’
अय्यर के लिए शानदार रहा साल 2024
बता दें कि अय्यर ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां वो चार खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे। वह मुंबई की उस टीम का हिस्सा थे जिसने 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती और फिर केकेआर को अपना तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया। वह ईरानी कप जीतने वाली मुंबई टीम के भी सदस्य थे। उनके नेतृत्व मे मुंबई ने 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी अपने नाम की।
यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: खत्म हुआ कयासों का दौर, इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
37 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines