Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जानिए इस टीम की कमान किसको मिली है।

Australia Cricket Team

Australia Cricket Team

Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसा लग रहा था कि टीम के कप्तान पैट कमिंस की चोट गंभीर है, लेकर इस टीम के ऐलान के साथ ही इसको लेकर संशय खत्म हो गया है। हालांकि टीम की तरफ से उनकी चोट पर अभी तक कोई आधिकारिक मेडिकल अपडेट नहीं आया है।

विज्ञापन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क को नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया टीम से उल्लेखनीय रूप से सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को बाहर रखा गया है। इस सलामी बल्लेबाज ने 2024 में अपना वनडे डेब्यू किया था, लेकिन अब तक वह इस फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने वनडे में पांच मैचों में 17.40 की औसत से केवल 87 रन बनाए हैं। यही वजह है कि सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है। इस टूर्नामेंट के लिए मैट शॉर्ट और आरोन हार्डी को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है। नाथन एलिस को भी वनडे टीम में शामिल किया गया है। 2023 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में ये तीन ही बदलाव किए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

सिलेक्शन पर क्या बोले जॉर्ज बेली

टीम के इस सिलेक्शन पर चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बेली ने कहा, ‘यह एक संतुलित और अनुभवी टीम है, जिसके प्रमुख खिलाड़ी पिछले वनडे वर्ल्ड, वेस्टइंडीज सीरीज, पिछले साल के ब्रिटेन दौरे और हाल ही में पाकिस्तान की घरेलू सीरीज में शामिल रहे हैं।’

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एलेक्स कैरी, नाथन एलिस, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मैट शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, एडम जाम्पा।

विज्ञापन

चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए ऐसा है ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम-

25 फरवरी: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी।
28 फरवरी: अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर।
4 मार्च: सेमीफाइनल 1, दुबई।
5 मार्च: सेमीफाइनल 2, लाहौर।
9 मार्च: फाइनल, लाहौर या दुबई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ