Champions Trophy 2025: खत्म हुआ कयासों का दौर, इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

Champions Trophy 2025: चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। इसको लेकर अब नई तारीख सामने आई है।

Team India

Team India

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में अगले महीने होने जा रही चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान अब तक नहीं हुआ है। इस टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी थी, लेकिन फिर भी बीसीसीआई ने टीम घोषित नहीं की। लेकिन अब इसकी नई तारीख सामने आई है, जहां बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने खुलासा किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा 18 या 19 जनवरी को की जाएगी।

विज्ञापन

पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुमकिन है कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान इसी वक्त हो। खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत की वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के इस फॉर्मेट में भविष्य पर तब बहस हो सकती है कि जब सिलेक्टर्स अगले सप्ताह चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम का सिलेक्शन करने के लिए जमा होंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Champions Trophy 2025: ऑस्ट्रेलिया टीम का हुआ ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी

भारत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा आगाज

भारत चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा, जिसकी शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से होगी। यह तब हुआ जब टीम ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मेजबान पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। बांग्लादेश के बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्‍तान के बीच महामुकाबला होगा। ग्रुप स्‍टेज के अपने आखिरी मैच में भारतीय टीम न्यूजीलैंड से दो मार्च को टकराएगी।

विज्ञापन

22 जनवरी से शुरू होगी टी-20 सीरीज

इससे पहले शनिवार को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी। सीरीज की शुरुआत 22 जनवरी से कोलकाता में होगी। टीम में मोहम्मद शमी को फिर से भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने के लिए बुलाया गया है। भारतीय टीम की कमान फिर से सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को इस सीरीज के लिए टीम का नया उप-कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ