VIDEO: मुंबई के खिलाफ श्रेयस अय्यर की करिश्माई फील्डिंग, रोहित-सूर्या का रिएक्शन हुआ वायरल

MI vs PBKS: 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार फील्डिंग की. उन्होंने दमदार फील्डिंग से हार्दिक पांड्या को पवेलियन जाने के लिए मजबूर किया.

Cricket News - 2026-04-16T214331.020

MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने बांउड्री लाइन पर धांसू फील्डिंग की और हार्दिक पांड्या को पवेलियन लौटना पड़ा. अय्यर की फील्डिंग देखकर डगआउट में बैठे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव का रिएक्शन वायरल हो गया. अय्यर की करिश्माई फील्डिंग ने महफिल लूटी. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब क्रिकेट जगत में अय्यर की खूब तारीफ हो रही है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की करिश्माई फील्डिंग

पंजाब की ओर से 18वां ओवर मार्को यान्सन कर रहे थे. ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने लॉन्ग ऑन की दिशा में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन गेंद हवा में चली गई. इस दौरान फील्डिंग कर रहे पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल किया. उन्होंने हवा में गोता लगाकर गेंद को बाउंड्री लाइन के अंदर फेंका. इस दौरान जेवियर बार्टलेट ने कैच पकड़ा लिया और हार्दिक पांड्या को पवेलियन लौटना पड़ा.

विज्ञापन

इस कैच का पूरा श्रेय श्रेयस अय्यर को जाता है. उन्होंने अपनी धमाकेदार फील्डिंग से बार्टलेट को कैच पकड़ाने में मदद की. इस दौरान डग आउट में मौजूद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव के अलावा पूरा मुंबई इंडियंस का खेमा देखता रह गया. इसके बाद अय्यर ने शानदार अंदाज में जश्न भी मनाया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

मुंबई इंडियंस ने बनाए 195 रन

मुंबई को इस मैच में खराब शुरुआत मिली थी. दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने रियान रिकलटन और सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेजा था. इसके बाद क्विंटन डी कॉक ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 60 गेंदों में नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. वहीं, नमनधीर ने भी 31 गेंदों में 50 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल हैं. मुंबई ने 20 ओवर में 195/6 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ