श्रेयस अय्यर को मिलेगी टीम इंडिया की कप्तानी? IPL में कैप्टेंसी से किया खासा इम्प्रेस! रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Shreyas Iyer Captaincy: आईपीएल 2025 में जबरदस्त प्रदर्शन का इनाम श्रेयस अय्यर को मिल सकता है। अय्यर कप्तान बनने की रेस में शामिल हो गए हैं।

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer Captaincy: श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल 2025 बेहद यादगार रहा। पंजाब किंग्स को अपनी कप्तानी में अय्यर पहली बार भले ही ट्रॉफी नहीं दिला सके, लेकिन टीम ने 11 साल बाद खिताबी मुकाबले में कदम रखा। अय्यर की अगुवाई में पंजाब विपक्षी टीमों पर चढ़कर खेली। कैप्टेंसी के साथ-साथ अय्यर ने बल्ले से भी खूब गदर मचाया। पंजाब की तरफ से अय्यर के बल्ले से सर्वाधिक रन निकले। 17 मैचों में श्रेयस ने 604 रन ठोके। अय्यर को धांसू प्रदर्शन का इनाम जल्द ही मिल सकता है। एक रिपोर्ट में श्रेयस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। माना जा रहा है कि अय्यर ने आईपीएल में लगातार दो सीजन बेहतरीन कप्तानी करके खुद को टीम इंडिया का अगला कप्तान बनने की रेस में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन

अय्यर बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान?

आईपीएल और वनडे क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे श्रेयस अय्यर के अच्छे दिन आने वाले हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, अय्यर ने बतौर कप्तान हर किसी को काफी प्रभावित किया है। वह भारतीय टीम के अगले व्हाइट बॉल कैप्टन बनने की रेस में शामिल हो चुके हैं। एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत करते हुए बताया, “अभी श्रेयस अय्यर सिर्फ वनडे खेलते हैं, लेकिन आईपीएल के बाद हम उन्हें टी-20 इंटरनेशनल और यहां तक कि टेस्ट टीम से भी दूर नहीं रख पाएंगे। इसके साथ ही व्हाइट बॉल कैप्टेंसी पाने की रेस में भी अय्यर शामिल हो गए हैं।” बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में अभी सूर्यकुमार यादव टीम की कमान संभालते हैं। वहीं, वनडे की कैप्टेंसी रोहित शर्मा के हाथों में है।

विज्ञापन

बैक टू बैक दो जबरदस्त सीजन

आईपीएल में श्रेयस अय्यर के लिए पिछले दो सीजन कमाल के गुजरे हैं। साल 2024 में अय्यर ने अपनी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। इसके बाद इस सीजन अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ में खरीदा और उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी। अय्यर टीम मैनेजमेंट की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरे उतरे और उन्होंने पंजाब को 11 साल बाद फाइनल में पहुंचाया। कैप्टेंसी के साथ-साथ अय्यर का प्रदर्शन बल्ले से भी जोरदार रहा और उन्होंने 604 रन ठोके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ