Shreyas Iyer Comeback Before IPL 2024: भारतीय टीम मौजूदा समय में लगातार इंजरी की समस्या से जूझ रही थी। इसी कारण कई खिलाड़ियों के आगामी आईपीएल के सीजन में खेलने पर भी सस्पेंस था। पर इसी कड़ी में इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पीठ दर्द की समस्या के कारण बाहर हुए श्रेयस अय्यर अब फिट हो चुके हैं। अय्यर रणजी ट्रॉफी 2024 के सेमीफाइनल में वापसी करने जा रहे हैं। इसके लिए मुंबई ने स्क्वॉड जारी किया और सेमीफाइनल से पहले टीम को एक इंटरनेशनल खिलाड़ी के जुड़ने की गुड न्यूज मिली। वहीं अय्यर की वापसी से आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी राहत की सांस ली होगी।
बड़ौदा से ड्रॉ खेलकर भी सेमीफाइनल में मुंबई
अगर मौजूदा रणजी ट्रॉफी की बात करें तो मुंबई की टीम ने क्वाटर्रफाइनल में बड़ौदा के खिलाफ ड्रॉ मुकाबला खेला था। लेकिन इस मैच में परिणाम नहीं आने के बावजूद 41 बार की रणजी चैंपियन मुंबई ने अंतिम चार में जगह बना ली। टीम को पहली पारी में लीड के आधार पर सेमीफाइनल का टिकट मिला। वहीं अब टीम का सेमीफाइनल का स्क्वॉड सामने आया जिसमें भारत के स्क्वॉड के इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट की टीम से बाहर किए गए श्रेयस अय्यर की एंट्री हो गई।
अय्यर फिट, दुबे अभी भी बाहर
आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने इंजरी की समस्या के कारण ही मुंबई के लिए क्वार्टरफाइनल मैच नहीं खेला था। स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे भी टीम के लिए यह मैच चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। अय्यर टीम में आ गए हैं लेकि दुबे की वापसी नहीं हो पाई है। शिवम दुबे साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। पीटीआई की जानकारी के अनुसार अय्यर पूरी तरह फिट हैं और वह सेमीफाइनल मुकाबले में उतरने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर्स को एक टेस्ट, वनडे व T20I के लिए मिलती है कितनी फीस, BCCI जल्द कर सकता है बड़ा ऐलान
इंटरनेशनल खिलाड़ियों का जमावड़ा
मुंबई की इस टीम में इंटरनेशनल खिलाड़ियों का जमावड़ा है। अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शार्दुल ठाकुर और धवल कुलकर्णी जैसे खिलाड़ी पहले से ही टीम का हिस्सा हैं। अब श्रेयस अय्यर भी टीम के साथ जुड़ गए हैं। मुंबई के लिए क्वार्टरफाइनल में नंबर 10 व 11 के खिलाड़ी तनुश कोटियान और तुषार देशपांडे ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रचा था। अब देखना होगा कि टीम अपने 42वें रणजी खिताब के लिए फाइनल में जगह बना पाती है या नहीं।
मुंबई का पूरा स्क्वॉड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, भूपेन लालवानी, अमोघ भटकल, मुशीर खान, प्रसाद पवार, हार्दिक तमोरे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुश कोटियान, आदित्य धूमल, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, रोयस्टन डियास, धवल कुलकर्णी।
(पीटीआई इनपुट)
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines