Shreyas Iyer Fifty Ranji Trophy Final: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2024 का फाइनल मैच मुंबई और विदर्भ के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने के बाद दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। खराब फॉर्म से जूझ रहे श्रेयस अय्यर ने फाइनल की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया।
श्रेयस अय्यर की दमदार पारी के बाद उन्होंने सेलेक्टर्स को बता दिया है कि उनका फॉर्म वापस आ गया है और टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उन्होंने अपनी दावेदारी भी पेश कर दी है। बता दें कि श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया था। उन्हें टीम मैनेजमेंट ने रणजी ट्रॉफी खेलने की सलाह दी थी।
फाइनल में खेली दमदार पारी
रणजी ट्रॉफी 2024 फाइनल में अय्यर को चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। जब मुंबई ने अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों की विकेट मात्र 34 रन पर गंवा दिए थे। पहले मुशीर खान ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर 130 जोड़े फिर इसके बाद अय्यर ने मुशीर खान के साथ मिलकर 168 रन की अहम भागेदारी निभाई। श्रेयस अय्यर ने फाइनल मैच की दूसरी पारी में 111 गेंदों पर सामना किया था। जिसमें उन्होंने 95 रन की दमदार पारी खेली थी।
अय्यर की इस पारी में 10 चौके और 3 सिक्स शामिल थे। फाइनल में अय्यर की 95 रन की संतुलित पारी ने उनके फॉर्म में लौटने के संकेत दिए। अय्यर ने फॉर्म में लौटने के बाद टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भी दावेदारी पेश कर दी है। उन्होंने बता दिया है कि वह भी वर्ल्ड कप 2024 की रेस में बने हुए हैं।
ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 में विराट कोहली की जगह पर खतरा! सेलेक्टर्स ले सकते हैं कड़ा फैसला
आईपीएल में करना होगा दमदार प्रदर्शन
फाइनल में 95 रन की पारी खेलने के बाद उन्होंने फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए हैं, लेकिन उन्हें यह फॉर्म आईपीएल 2024 में भी कायम रखना होगा। टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले आईपीएल को काफी अहम माना जा रहा है। जो खिलाड़ी इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा, उनका रोड टू वर्ल्ड कप 2024 का टिकट लगभग पक्का माना जाएगा। जिसके बाद देखना यह होगा कि अय्यर का प्रदर्शन आईपीएल में कैसा रहने वाला है। अगर वह लीग में बेहतरीन बल्लेबाजी करने में सफल रहते हैं तो उनका वर्ल्ड कप 2024 के स्क्वॉड में होना है।
T20 World Cup से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, मोहम्मद शमी के बाद ये तेज गेंदबाज भी हो सकता है बाहर
मुशीर खान ने किया प्रभावित
सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान ने फाइनल की दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी की। 19 साल के मुशीर खान की बल्लेबाजी ने न सिर्फ मुंबई की टीम को प्रभावित किया, बल्कि विरोधी टीम ने भी उनकी बल्लेबाजी की प्रशंसा की। मुशीर को फाइनल की दूसरी पारी में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला। जिसके बाद उन्होंने 326 गेंदों पर 136 रन की यादगार पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी फाइनल की दूसरी पारी में 143 गेंदों पर 73 रन की पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
27 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
37 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
37 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
52 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines