चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल भारतीय खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 5 विकेट झटककर CSK को दी गुड न्यूज

Shivam Dube: आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे को नॉन-ट्रैवल रिजर्व के रूप में टीम में रखा गया है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ गेंद से कहर बरपाया है।

Shivam Dubey

Shivam Dubey

Shivam Dubey Ranji Trophy: मुंबई और विदर्भ के बीच इस समय रणजी ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई की तरफ से खेल रहे स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने गेंद से शानदार खेल दिखाया है और पांच विकेट झटककर विदर्भ की पारी को 383 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। दुबे आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की प्रमुख टीम में जगह बनाने में असफल रहे। हालांकि उन्हें टीम में नॉन-ट्रैवल रिजर्व के रूप में रखा गया है।

विज्ञापन

शिवम दुबे ने मारा ‘पंजा’

रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल के पहले दिन विदर्भ ने मुंबई पर पूरी तरह दबदबा बनाया था। पहले दिन शिवम दुबे ने पार्थ रेखाड़े और करुण नायर के विकेट चटकाए थे। लेकिन उनका असली जलवा दूसरे दिन देखने को मिला, जहां उन्होंने जल्दी-जल्दी तीन विकेट झटककर अपने विकेटों की संख्या पांच कर दी। उनके इस प्रदर्शन के आगे विदर्भ की टीम 383 रनों पर सिमट गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

दुबे के करियर का तीसरा फाइव विकेट हॉल

दुबे का फर्स्ट क्लास करियर का तीसरा फाइव विकेट हॉल है। उनका बेस्ट प्रदर्शन 53 रन देकर सात विकेट है, जो उन्होंने 2018-19 रणजी ट्रॉफी सीजन में कर्नाटक के खिलाफ बेलगावी में किया था। उस सीजन में उन्होंने 23.21 की औसत से 23 विकेट झटके, जो उस सीजन में मुंबई की तरफ से दूसरा बेस्ट प्रदर्शन था। उस सीजन में तुषार देशपांडे ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 29 विकेट झटके। दुबे ने सिर्फ गेंद से ही नहीं बल्कि बल्ले से भी कमाल करते हुए 52.67 की औसत से 632 रन बनाए थे।

दूबे को CSK ने किया रिटेन

दुबे को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 करोड़ की कीमत पर रिटेन किया था। पिछले कुछ सीजन में वो चेन्नई टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी और ऑलराउंड स्किल्स ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की टीम में भी जगह दिलाई, जहां टीम 17 साल बाद इस फॉर्मेट में वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब भी रही।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ