क्रिकेट के मैदान पर फिर नजर आएंगे शिखर धवन, इस देश में खेलते आएंगे नजर

Shikhar Dhawan: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद शिखर धवन लीग क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हाल में ही वो लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे थे। वहीं, अब वो एक और लीग में हिस्सा लेने जा रहे हैं।

ind vs - 2024-11-14T172902.631

Shikhar Dhawan: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने इसी साल इंटरनेशनल से रिटायरमेंट लिया था। इसके बाद से वो लीग में काफी ज्यादा एक्टिव हो गए हैं । हाल में ही वो लीजेंड्स लीग क्रिकेट यानी LLC 2024 में खेलते हुए नजर आए थे। अब वो एक और लीग का हिस्सा लेते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे धवन

शिखर धवन अब नेपाल की लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। इसका अधिकारिक ऐलान भी हो गया है। नेपाल प्रीमियर लीग (NPL) की फ्रेंचाइजी कर्नाली याक्स ने आगामी सत्र के लिए शिखर धवन को साइन किया है। 38 साल के शिखर धवन कर्नाली के चौथे विदेशी खिलाड़ी होंगे। फ्रेंचाइजी ने उनसे पहले वेस्टइंडीज के चैडविक वाल्टन, पाकिस्तान के हुसैन तलत और हांगकांग के बाबर हयात को साइन कर लिया है।

विज्ञापन

कर्नाली याक्स ने जारी किया वीडियो

कर्नाली याक्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिखर धवन नेपाल प्रीमियर लीग से जुड़ने का ऐलान कर रहे हैं। इस वीडियो में धवन कह रहे हैं कि वो नेपाल प्रीमियम लीग में खेलने आ रहे हैं। वो लीग में कर्नाली याक्स के लिए खेलेंगे। वो नेपाल के लोगों से मिलने के लिए उत्साहित हैं। नेपाल प्रीमियर लीग के आगामी सत्र में शिखर धवन के अलावा जिम्मी नीशम, मार्टिन गुप्टिल, उन्मुक्त चंद और बेन कटिंग भी खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन

अप्रैल में खेला आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच

शिखर धवन ने इस साल अगस्त में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने अपना खिरी प्रतिस्पर्धी मैच अप्रैल में खेला था। वो आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। पंजाब की टीम ने सिर्फ 5 मैच जीते थे। वो पॉइंट टेबल में 9वें नंबर पर रहे थे। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच 2021 में खेला था। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें ड्रॉप कर दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ