Shaun Tait: बांग्लादेश को अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने अचानक इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने इसके पीछे का कारण भी बताया है. पिछले ही साल वह बांग्लादेश के गेंदबाजी कोच नियुक्त हुए थे. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ अपने समय के अलावा, टैट पहले भी चटगांव किंग्स के साथ बीपीएल में काम कर चुके हैं.

टेट ने बीसीबी का शुक्रिया अदा किया

टेट ने अपने इस्तीफे के बाद कहा "मैं बीसीबी को धन्यवाद देना चाहता हूं. मुझे खिलाड़ियों के साथ काम करने में बहुत आनंद आया. तेज गेंदबाजी समूह के साथ मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है. उनके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा और मैंने बांग्लादेश में, और सामान्य तौर पर क्रिकेट समुदाय में, कुछ बहुत अच्छे संबंध बनाए. मुझे नहीं लगता कि इससे देश में मेरे क्रिकेट करियर पर विराम लग जाएगा. अभी तो बीपीएल और भी बहुत कुछ है. भविष्य में क्या होगा, कोई नहीं जानता. लेकिन फिलहाल, मेरे छोटे परिवार को मेरे समय की थोड़ी और ज़रूरत है."

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से रातों-रात सुपरस्टार बने ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिंस यादव तक शामिल

---विज्ञापन---

साल 2027 तक का वादा

टेट साल 2027 तक के लिए बांग्लादेश की कोचिंग युनिट का हिस्सा बने थे. टेट पिछले साल मई में बांग्लादेश टीम में शामिल हुए थे. उस समय ये घोषणा की गई थी कि वह नवंबर 2027 तक इस भूमिका में रहेंगे. उस समय टेट ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे एडम्स की जगह पद संभाला था. बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों की उन्होंने काफी मदद की थी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों के रिटायरमेंट पर लगने वाली है नई शर्तें

---विज्ञापन---

टेट का शानदार करियर

टेट ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 3 टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए हैं, जबकि 35 वनडे मैचों में उन्होंने 62 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 21 टी-20 मैच में उन्होंने 28 विकेट अपने नाम किए थे. साल 2016 में उन्होंने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने आईपीएल साल 2009 से लेकर साल 2013 तक खेला था. उन्होंने 21 आईपीएल मैचों में 23 विकेट अपने किए.

---विज्ञापन---