शाहिद अफरीदी शाहीन को कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं, बाबर के जाने के बाद अपनी पहली पसंद को लेकर किया बड़ा खुलासा

Mohammad Rizwan: पीसीबी ने बाबर आजम की जगह मोहम्मद रिजवान को पाकिस्तान की लिमिटेड ओवर टीम का कप्तान बनाया है। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था।

ind vs - 2024-12-09T153305.658

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वो शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान का कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा है कि वो बाबर आजम के इस्तीफे के बाद मोहम्मद रिजवान को अगले कप्तान के रूप में देखना चाहते थे।

विज्ञापन

पिछले साल भारत में हुए 2023 वनडे विश्व कप से पाकिस्तान के पहले दौर से बाहर होने के बाद बाबर ने सभी प्रारूपों की कप्तानी छोड़ दी थी। उनके जाने के बाद पीसीबी ने शान मसूद को पाकिस्तान का टेस्ट कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को सीमित ओवरों का कप्तान नियुक्त किया। हालांकि, न्यूजीलैंड में सिर्फ एक सीरीज के बाद शाहीन को पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन

शाहिद अफरीदी ने कही ये बात

कराची में एक कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए शाहिद अफरीदी ने दावा किया कि वह अपने दामाद शाहीन अफरीदी को पाकिस्तान का कप्तान बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि पीसीबी को शाहीन को सिर्फ एक सीरीज के बाद कप्तानी से नहीं हटाना चाहिए था।

विज्ञापन


शाहीन ने सिर्फ एक ही टी20 सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी की थी। इस सीरीज में पाकिस्तान को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उन्हें हटा कर बाबर को फिर से कप्तान बना दिया गया था। महान पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने कहा कि पीसीबी द्वारा हटाए जाने से पहले शाहीन अफरीदी को एक कप्तान के रूप में और मौके मिलने चाहिए थे।

रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने किया अच्छा प्रदर्शन

विज्ञापन

मोहम्मद रिजवान के कप्तान बनाने के बाद पाकिस्तान के खेल में सुधार हुआ है। पकिस्तान ने हाल में ही ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। इसके बाद से माना जा रहा है कि रिजवान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेल में बड़ा बदलाव लाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ