RCB vs KKR: विराट कोहली और गौतम गंभीर मिले गले, जानिए दोनों के बीच क्या बात हुई

RCB vs KKR, Virat Kohli: IPL 2024 के 10वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है।

Virat Kohli Gautam Gambhir hug

विराट गंभीर लगे गले। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

RCB vs KKR, Virat Kohli: IPL 2024 के 10वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हो रहा है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। 16 ओवर के बाद स्टैटिजिक टाइम आउट हुए। इस दौरान विराट कोहली और गले लगे। इस दौरान दोनों के बीच कुछ बातचीत भी हुई।

विज्ञापन

बेटे के बारे में हुई बातचीत

स्टैटिजिक टाइम आउट के दौरान दोनों ही टीमों के खिलाड़ी रणनीति तैयार कर रहे थे। इसी दौरान कोलकाता के खेमे से गौतम गंभीर और RCB से विराट कोहली ने मुलाकात की। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इस दौरान गंभीर ने इशारों ही इशारों में विराट कोहली के बेटे अकाय के बारे में पूछा। इस दौरान दोनों खिलाड़ी काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों की इस मुलाकात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इससे पहले पिछले सीजन दोनों के बीच विवाद देखने को मिला था। तब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स की सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे।

विज्ञापन

कोहली ने बनाए 83 रन

मुकाबले की बार करें तो विराट कोहली शतक से चूक गए। उन्होंने 59 गेंदों पर नाबाद 83 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में विराट ने 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। कोहली की इस पारी की बदौलत RCB ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन बनाए। कोहली के अलावा कैमरून ग्रीन ने 33 और ग्लेन मैक्सवेल ने 28 रन की पारी खेली। कोलकाता को जीत के लिए 183 रनों की दरकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ