हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ शाहीन अफरीदी का नाम, वकार-वसीम का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी ने बड़ा कारनामा किया. उन्होंने वसीम अकरम और वकार युनिस का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया.

विज्ञापन

PAK vs AUS: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जून को लाहौर में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी की. पाकिस्तानी कप्तान शाहीन अफरीदी ने इस मैच में ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. अफरीदी ने इस मैच में 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने वसीम अकरम और वकार युनिस को पछाड़ा है.

शाहीन अफरीदी का बड़ा कारनामा

शाहीन अफरीदी ने इस मैच में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली गेंद पर विकेट लिया. इसी के साथ उन्होंने वकार युनिस और वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया. इसी के साथ वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए. इससे पहले वसीम अकरम और वकार युनिस ने ऐसा कारनामा किया था. इससे पहले वसीम अकरम ने साल 2002 में ऐसा कारनामा किया था.

लेकिन वसीम और वकार ने अपने करियर में केवल 1 बार ऐसा किया है, जबकि शाहीन अफरीदी ने 2 बार वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पारी की पहली गेंद पर विकेट लिए हैं. इससे पहले शाहीन ने साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा कारनामा किया था. वह पाकिस्तान के लिए ऐसा करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग्स की बाढ़ ने बढ़ाया ICC का सिरदर्द, अब शुरू हुई एक्शन की तैयारी!

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 231 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 231 रन बनाए थे. टीम की ओर से जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन ने अर्धशतकीय पारी खेली थी. इंग्लिस ने 74 गेंदों में 51 रन बनाए, जबकि ग्रीन ने 92 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा मैट रैनशो ने 43 गेंदों में 43 रन बनाए थे. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने 8 ओवर में 36 रन खर्च कर 3 विकेट लिए, जबकि हारिस रऊफ, अराफत मिन्हास और अबरार अहमद को 2-2 सफलता मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: युवराज सिंह से भिड़ने वाला पूर्व इंग्लिश कप्तान बना कोच, ऑस्ट्रेलिया में मिली बड़ी जिम्मेदारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola