International Indian Cricketer Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए भयंकर कम्पटीशन देखने को मिलता है। कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी अपार टैलेंट होने के बावजूद भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाते हैं। तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो एक-दो इंटरनेशनल मैच खेलकर ही बाहर हो जाते हैं, उसके बाद भयंकर प्रतिस्पर्धा के चलते उन्हें दोबारा जगह नहीं मिल पाती है। पिछले एक महीने के अंदर ऐसे ही पांच इंटरनेशनल भारतीय क्रिकेटर संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। इसी कड़ी में पांचवां नाम मंगलवार शाम जुड़ा और वो था आईपीएल में लंबे समय तक खेलने वाले शाहबाज नदीम का।
शाहबाज नदीम ने टेस्ट क्रिकेट में किया डेब्यू
शाहबाज नदीम की बात करें तो पिछले एक महीने के अंदर वह रिटायरमेंट लेने वाले पांचवें क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत के लिए भी दो टेस्ट मैच खेले थे और 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वह आखिरी टेस्ट मैच खेले थे। इसके अलावा उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था।
अब उनके प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की खबर सामने आई है। नदीम 2021 से आईपीएल में भी नहीं खेले हैं। उनके पास 72 आईपीएल मैचों का अनुभव था। वह दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में नदीम ने 140 मैच खेलते हुए 542 विकेट अपने नाम किए।
कौन हैं वो 5 इंटरनेशनल क्रिकेटर?
अगर एक महीने के अंदर जिन पांच इंटरनेशनल क्रिकेटर ने संन्यास लिया उनकी बात करें तो सबसे पहले फरवरी में सौरभ तिवारी ने रिटायरमेंट का फैसला लिया था। उसके बाद स्टार पेसर वरुण एरोन ने भी संन्यास ले लिया था। फिर उसी कड़ी में 2016 में इंटरनेशनल डेब्यू करते हुए वनडे मैच में पचासा लगाने वाले फैज फजल ने भी संन्यास ले लिया। फरवरी में ही घरेलू क्रिकेट के स्टार और भारत के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने संन्यास का ऐलान कर दिया। अब इस कड़ी में पांचवां नाम जुड़ गया है शाहबाज नदीम का।
यह भी पढ़ें- धोनी से पूछूंगा- शतक के बाद क्यों कर दिया बाहर? संन्यास लेते ही मनोज तिवारी ने दागे सवाल
यह भी पढ़ें- ‘कोहली’ ने किया संन्यास का ऐलान, विराट के साथ जीता था अंडर 19 वर्ल्ड कप
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines