धोनी से पूछूंगा- शतक के बाद क्यों कर दिया बाहर? संन्यास लेते ही मनोज तिवारी ने दागे सवाल

Manoj Tiwari Target MS Dhoni: टीम इंडिया और बंगाल के क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हाल ही संन्यास लिया है। उन्होंने अब एक इंटरव्यू में एमएस धोनी पर आरोप लगाए। मनोज तिवारी का कहना था कि एमएस धोनी ने उन्हें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद नजरअंदाज किया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि चयन का फैसला टीम मैनेजमेंट के भी हाथ में होता है।

Manoj Tiwary MS Dhoni

मनोज तिवारी ने एमएस धोनी पर लगाए आरोप।

Manoj Tiwari Target MS Dhoni: भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब तक के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप जीते। हालांकि समय-समय पर उनकी आलोचना भी होती रही। कुछ अच्छे खिलाड़ियों को मौका न देने पर भी सवाल उठे। कुछ ऐसे ही सवाल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले क्रिकेटर मनोज तिवारी ने दागे हैं। मनोज तिवारी ने एक इंटरव्यू में एमएस धोनी पर कई आरोप लगाए।

विज्ञापन

टेस्ट टीम में मौका न मिलने से हुई निराशा

दो दशकों तक बंगाल के क्रिकेट में छाए रहे मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल खेले। हालांकि उनका कहना है कि बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। मनोज तिवारी ने हाल ही रणजी ट्रॉफी में बंगाल के फाइनल मैच के एक दिन बाद संन्यास ले लिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टेस्ट टीम में मौका न मिलने से काफी निराशा हुई थी।

विज्ञापन

युवराज सिंह को चुन लिया

मनोज तिवारी ने कहा- “जब मैंने 65 फर्स्ट क्लास मैच खेले, तब मैं अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। मेरा ऐवरेज भी करीब 65 के आसपास था। जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत का दौरा किया तो मैंने चेन्नई में खेले गए एक फ्रेंडली मैच में 130 रन ठोके। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी इसी तरह के एक मैच में 93 रन जड़े।”

विज्ञापन

मैं टीम इंडिया में जगह बनाने के काफी करीब था, लेकिन उन्होंने युवराज सिंह को चुन लिया। इसलिए मुझे टेस्ट कैप नहीं मिल सकी। मुझे शतक बनाने के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तक दिया गया, लेकिन इसके बावजूद मुझे नजरअंदाज कर दिया गया।

विज्ञापन

लगातार 14 मैचों में नजरअंदाज किया गया

मनोज तिवारी ने आगे कहा कि मुझे लगातार 14 मैचों में नजरअंदाज किया गया। मनोज ने कहा- जब किसी खिलाड़ी का आत्मविश्वास अपने चरम पर होता है और फिर कोई उसे खत्म कर देता है, तो वह खिलाड़ी खत्म हो जाता है।

इसके बाद जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि उस आत्मविश्वास को किसने खत्म किया तो उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता। उन्होंने कहा कि जब किसी खिलाड़ी को बाहर किया जाता है तो यह टीम मैनेजमेंट का फैसला होता है।”

विज्ञापन

शतक बनाने के बावजूद मुझे टीम से बाहर क्यों कर दिया गया

इसके बाद जब मनोज तिवारी से पूछा गया कि उस वक्त एमएस धोनी कप्तान थे? तो उन्होंने कहा- ”एमएस धोनी कप्तान थे। अगर मुझे सवाल पूछने का मौका मिला, तो मैं उनसे पूछूंगा कि शतक बनाने के बावजूद मुझे टीम से बाहर क्यों कर दिया गया?”

विज्ञापन

दरअसल, मनोज तिवारी को अपना वनडे डेब्यू का मौका 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिला। उन्होंने 11 दिसंबर 2011 को चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली वनडे सेंचुरी जमाई। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। हालांकि, उन्हें जुलाई 2012 तक दूसरा मौका नहीं मिला।

विज्ञापन

https://hindi.news24online.com/sports-news/india-vs-england-4rd-test-jonny-bairstow-may-be-dropped-ranchi-test-brendon-mccullum/589533/

कोई रन नहीं बना रहा था

मनोज तिवारी ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया दौरे की बात कही। उन्होंने कहा कि उस वक्त कोई भी रन नहीं बना रहा था। रोहित शर्मा से लेकर सुरेश रैना और विराट कोहली तक कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था। हालांकि अब मैं क्या कह सकता हूं। मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ