IND vs ENG Rohit Sharma Rishabh Pant Dharamshala Test Ben Duckett Bazball Remark

IND vs ENG: रोहित शर्मा ने किया ऋषभ पंत को याद, अंग्रेज बल्लेबाज के बयान पर दिया मुंहतोड़ जवाब

India vs England 5th Test: धर्मशाला टेस्ट से पहले रोहित शर्मा ने बेन डकेट के बैजबॉल वाले बयान पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने ऋषभ पंत को याद किया। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट 7 मार्च से खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना चुकी है। अभी तक मौजूदा सीरीज में पूरी तरह बैजबॉल फ्लॉप होता दिखा है।

India vs England 5th Test: इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी को लेकर जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से दूसरी टीमों के बल्लेबाज खेलते हैं उसका क्रेडिट उनकी टीम को मिलना चाहिए। अब धर्मशाला टेस्ट में होने वाले सीरीज के पांचवें टेस्ट से एक दिन पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इसको लेकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया के एक सवाल का जवाब दिया और ऋषभ पंत को याद किया। उनका यह जवाब इतना जोरदार था जिसका शायद अंग्रेज खिलाड़ियों के पास कोई भी जवाब नहीं होगा।

विज्ञापन

क्या बोले रोहित शर्मा?

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि मुझे नहीं पता बैजबॉल क्या होता है। वह ऋषभ पंत को याद करते हुए बोले,’हमारी टीम में एक खिलाड़ी था जिसका नाम ऋषभ पंत है वो इसी तरह खेला करता था। शायद बेन डकेट ने उन्हें इस तरह नहीं खेलते देखा होगा।’ गौरतलब है कि ऋषभ पंत दिसंबर 2022 के अंत में एक्सीडेंट के बाद से बाहर हैं। उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। उनकी वापसी नहीं हुई है अभी मगर फैंस तो उन्हें याद ही करते हैं। उसी बीच कप्तान रोहित शर्मा ने भी उन्हें याद किया है।

विज्ञापन

इंग्लैंड का बैजबॉल हुआ फ्लॉप

इंग्लैंड क्रिकेट टीम का बैजबॉल क्रिकेट जो पिछले दो साल से दिख रहा था, भारतीय दौरे पर फ्लॉप साबित हुआ है। हैदराबाद टेस्ट में टीम ने जीत दर्ज की थी। लेकिन इसके बाद विशाखापट्टनम, राजकोट और रांची टेस्ट में लगातार तीन जीत के बाद भारत ने सीरीज कब्जा ली। इस जीत के बाद टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है और 2012 के बाद लगातार अपने घर पर अजेय है।

विज्ञापन

भारत के पास अजेय बढ़त

अगर मौजूदा सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुकी है। रांची टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज पर कब्जा किया था। अब धर्मशाला में जीत के साथ टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में अपनी पोजीशन को और मजबूत करना चाहेगी। अभी टीम इंडिया टॉप पर काबिज है। अगर धर्मशाला टेस्ट में जीत मिलती है तो टीम अपनी पोजीशन को मजबूत कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ