टीम इंडिया को मिला एक और DSP, मोहम्मद सिराज के बाद अब इस क्रिकेटर को मिली वर्दी
Mohammed Siraj: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तेलंगाना के DSP हैं। इसी बीच एक और भारतीय खिलाड़ी को ये पद मिला है।
Edited By Ashutosh Singh

Edited By Ashutosh Singh

Deepti Sharma: मोहम्मद सिराज के बाद एक और इंडियन प्लेयर DSP बन गया है। ये खिलाड़ी इंडियन विमेंस टीम की स्पिनर दीप्ति शर्मा हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल जनवरी में ही डीएसपी बनाने का उन्हें DSP बनाने का फैसला किया था। इस दौरान उन्हें 3 करोड़ रुपये की धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप मिली थी। दीप्ती ने डीएसपी की यूनिफॉर्म में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की है।
सोशल मीडिया पर उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैं इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद बहुत ज्यादा आभारी हूं। मैं अपने परिवार को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं, जिनका अटूट समर्थन और आशीर्वाद मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। मैं इस अवसर के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की भी आभारी हूं। मैं उत्तर प्रदेश पुलिस में डीएसपी के रूप में इस नई भूमिका को संभालने के साथ ही अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहूंगी। मैं ईमानदारी के साथ सेवा करने का वादा करती हूं। सभी के समर्थन के लिए एक बार फिर धन्यवाद!
View this post on Instagram
गौरतलब है कि मुरादाबाद में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जहां उन्हें आधिकारिक तौर पर डिप्टी एसपी की वर्दी प्रदान की गई। इस अवसर पर दीप्ति के पिता भगवान शर्मा और उनके भाई सुमित शर्मा और प्रशांत शर्मा उनके साथ मुरादाबाद आए थे। आगरा में जन्मी इस ऑलराउंडर को पिछले साल राज्य सरकार से नियुक्ति पत्र मिला था।
दीप्ति ने 2024 में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया था। उन्होंने 2024 में टी20 मैच में 17.80 की औसत और 6.01 की इकॉनमी रेट से 30 विकेट लिए हैं। उन्हें ICC महिला T20I टीम ऑफ द ईयर 2024 में शामिल किया गया था।
भारतीय टीम के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज भी DSP बन चुके हैं। उन्हें तेलंगाना का DSP बनाया गया था। तेलंगाना सरकार उन्हें डीएसपी पद के साथ-साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स में रोड नंबर 78 के पास 600 स्क्वायर गज जमीन भी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: